Entertainment

Grammy award में ट्रम्प को लेकर ‘एपस्टीन आइलैंड’ वाला जोक पड़ा भारी, ट्रेवर नोआ पर भड़के ट्रंप, कहा- ‘I’ll see you in court!’

68वें ग्रैमी अवार्ड्स में म्यूजिक से ज़्यादा अब ‘कानूनी पंगे’ के चर्चे हैं। होस्ट ट्रेवर नोआ ने अपनी कॉमेडी की लिमिट क्या क्रॉस की, सीधे व्हाइट हाउस से उनको वॉर्निंग आ गई। डोनल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि वो ट्रेवर नोआ पर मानहानि का केस करने जा रहे हैं।

आखिर क्या था वो ‘Viral’ जोक?

शो के दौरान ट्रेवर नोआ ने बिली एलिश की जीत पर कमेंट करते हुए ट्रंप और कुख्यात जेफरी एपस्टीन के आइलैंड का ज़िक्र छेड़ दिया। नोआ ने मज़ाक में कहा:

“ट्रंप को ये ग्रैमी उतना ही चाहिए जितना उन्हें ग्रीनलैंड चाहिए था। वैसे भी एपस्टीन का आइलैंड तो अब रहा नहीं, तो उन्हें बिल क्लिंटन के साथ चिल करने के लिए अब कोई नया आइलैंड तो चाहिए ही होगा!”

हॉल में मौजूद सभी लोग ये सुन सन्न रह गए, लेकिन नोआ ने बात संभालते हुए कहा कि चूँकि ये उनका आखिरी ग्रैमी है, इसलिए उन्हें किसी का डर नहीं।

ट्रंप का ‘सोशल’ पर तांडव

जैसे ही यह जोक वायरल हुआ, डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेवर नोआ की क्लास लगा दी। ट्रंप ने नोआ को “टैलेंटलेस लूजर” बताते हुए लिखा: “मैं कभी एपस्टीन के आइलैंड पर नहीं गया। नोआ ने सरासर झूठ बोला है। ‘और अब मेरे वकील तैयार हैं। नोआ से भारी हर्जाना वसूला जाएगा”। और तो और ट्रंप ने ग्रैमी को देखने लायक नहीं और बोरिंग करार दे दिया।

क्यों बढ़ गई है बात?

बात सिर्फ एक जोक की नहीं है। इस बार का ग्रैमी काफी ‘पॉलिटिकल’ रहा। रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों का विरोध करते दिखे। ऐसे में ट्रेवर नोआ का यह पर्सनल कमेंट आग में घी डालने जैसा साबित हुआ। इंटरनेट पर अब बहस छिड़ गई है जहा कुछ लोग इसे ‘Freedom of Speech’ कह रहे हैं, तो कुछ लोग ने इसे ‘बियॉन्ड द लिमिट’ मज़ाक करार दिया है।

news desk

Recent Posts

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता…

8 minutes ago

बप्पा के स्वागत को हो जाइए तैयार! 14 सितंबर को होगा आगमन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाजारों से लेकर घरों…

2 hours ago

लखनऊ की सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स टीम के लिए चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ। बरेली में 26 और 27 सितंबर को होने वाली 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स…

2 hours ago

जॉर्डन हमले से जुड़े चीन के तार! ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें, 3 अमेरिकी सैनिकों की हुई थी मौत

वॉशिंगटन। जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर 17 जुलाई को हुए भीषण ईरानी मिसाइल हमले…

2 hours ago

अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक, निर्माण समिति की बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना और मंदिर व्यवस्था को लेकर नए नियम लागू किए…

2 hours ago