Trending News

चीफ कोच गंभीर के बयान से मची खलबली, BCCI ने जारी किया एक्सक्लूसिव वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन दक्षिण अफ्रीका है.कुछ ही दिनों में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी.

इसी बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया के चीफ कोच गौतम गंभीर का एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू टीज़र जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

इस वायरल वीडियो में गंभीर अपने पुराने ‘फाइटर मोड’ में नजर आ रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया “हम एक देश और व्यक्ति के रूप में कभी हार का जश्न नहीं मना सकते.” गंभीर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, क्योंकि यही उनकी पहचान है-सख्त, निष्पक्ष और जीत के लिए जुनूनी लीडर.

“डीप सी में फेंको, वहीं असली टेस्ट होता है”

वीडियो में गंभीर आगे कहते हैं कि खिलाड़ियों को दबाव की परिस्थितियों में डालना ही उन्हें मजबूत बनाता है। शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाने का फैसला भी इसी सोच का हिस्सा था। “उसे गहराई में फेंको, ताकि वह अपनी असली ताकत खुद पहचान सके।”

टी20 विश्व कप पर फोकस

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर गंभीर पूरी तरह केंद्रित हैं. उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में टीम इंडिया का सारा फोकस फिटनेस, फॉर्म और टीम बैलेंस पर रहेगा.

बीते महीनों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है

चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-2 से जीत हासिल की। अब गंभीर और उनकी टीम का अगला लक्ष्य है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत दर्ज करना, ताकि आगामी टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया पूरी लय में आ सके।

news desk

Recent Posts

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

14 minutes ago

AI वीडियो, वॉइस कमांड और 63 भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन! जानिए Google Workspace में क्या नए बदलाव हुए

तकनीक की दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए गूगल ने अपने वर्कस्पेस (Workspace) यूजर्स…

18 minutes ago

IND vs NZ: दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की होगी एंट्री! पहले मैच के हीरो आकिब नबी की जा सकती है जगह

ऑकलैंड में जीत के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर, वेलिंग्टन…

43 minutes ago

दिवाली की रात भूलकर भी न करें यह गलती! जानिए मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पद चिह्न बनाने का सही तरीका

रौशनी के इस पावन पर्व दिवाली पर हर घर को सजाने और संवारने की होड़…

48 minutes ago

आधार से हटेगा भुगतान का नियम? ललन सिंह के बयान से गरमाई सियासत, अब बायोमेट्रिक्स और वोटर ID पर जोर

नई दिल्ली। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों…

49 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले मायावती का शक्ति प्रदर्शन, 75 जिलों के पदाधिकारियों को मिला महारैली सफल बनाने का टास्क!

उत्तर प्रदेश की सियासत में 'मिशन 2027' को लेकर बिगुल बज चुका है और बहुजन…

1 hour ago