Trending News

वेनेजुएला मिशन के बाद ट्रंप को कौन सा डर सता रहा है? राष्ट्रपति की कुर्सी बचना मुश्किल?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में दखल और वहां के राष्ट्रपति को गिरफ्तार किए जाने को लेकर दुनिया के सामने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है और अपने इस कदम को सही ठहराया है। हालांकि, इस बीच ट्रंप को एक बड़े राजनीतिक खतरे का डर सताने लगा है-उनकी कुर्सी जाने का।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की तलवार लटक रही है, जिसे लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी मिडटर्म चुनाव हारती है, तो उनका राष्ट्रपति पद खतरे में पड़ सकता है।

ट्रंप के मुताबिक, अगर डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस में बहुमत मिल जाता है, तो वे उनके खिलाफ तुरंत महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

वॉशिंगटन में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के रिपब्लिकन सांसदों की एक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों को “रेड लाइन” बताया। उन्होंने पार्टी सांसदों से साफ शब्दों में कहा,“आपको मिडटर्म चुनाव हर हाल में जीतना होगा, क्योंकि अगर हम हार गए तो वे मुझे महाभियोग लगाने का कोई न कोई कारण ढूंढ लेंगे।”

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि डेमोक्रेट्स की जीत की स्थिति में उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की कार्रवाई तेज हो सकती है, जिसे लेकर वे पहले से ही चिंतित हैं।हालांकि अमेरिका में एक बार राष्ट्रपति पद संभालने के बाद किसी राष्ट्रपति को पद से हटाना आसान नहीं होता, लेकिन इसके बावजूद डोनाल्ड ट्रंप को अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है। मिडटर्म चुनाव हारने से ट्रंप का राष्ट्रपति पद तुरंत नहीं जाएगा, लेकिन इससे कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी की पकड़ कमजोर जरूर हो सकती है।

ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति के लिए कानून बनाना और बड़े नीतिगत फैसलों को लागू करना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा, अगर प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिलता है, तो उन्हें ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार भी मिल जाएगा। यही वजह है कि ट्रंप मिडटर्म चुनावों को लेकर गंभीर चिंता में नजर आ रहे हैं।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

11 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

12 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

12 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

12 hours ago