अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में हैं। ईरान के खिलाफ उनकी सख्त रणनीति फिलहाल असरहीन साबित हुई, जिसके बाद उन्हें कुछ कदम पीछे हटाने पड़े। दूसरी ओर ग्रीनलैंड को लेकर उनकी जिद अब भी बरकरार है। इसी कड़ी में ट्रंप का ताज़ा प्लान गाजा के लिए प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को लेकर सामने आया है।
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप इस बोर्ड में शामिल होने के लिए दुनिया के कई देशों को निमंत्रण भेज रहे हैं। इस पहल के पीछे उनका असली मकसद क्या है, इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि गाजा के लिए प्रस्तावित यह बोर्ड सीधे तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भूमिका और प्रभाव को चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है। इसे एक वैकल्पिक वैश्विक व्यवस्था की दिशा में उठाया गया कदम भी माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार भारत, पाकिस्तान, इटली, तुर्की सहित कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्षों को इस बोर्ड से जुड़ने के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। औपचारिक रूप से कहा जा रहा है कि यह बोर्ड गाजा में युद्धविराम लागू कराने और भविष्य की प्रशासनिक व्यवस्था तय करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।
हालांकि आलोचकों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल केवल गाजा तक सीमित नहीं है। इसे एक नई अंतरराष्ट्रीय संस्था या ट्रांजिशनल गवर्निंग एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में भी देखा जा रहा है। ट्रंप के कथित निमंत्रण पत्र में यह दावा किया गया है कि यह बोर्ड वैश्विक विवादों के समाधान के लिए एक नया और साहसिक मंच होगा, जो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अलग रास्ता दिखाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बोर्ड की स्थायी सदस्यता के लिए भारी आर्थिक योगदान की शर्त रखी गई है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कुल मिलाकर, डोनाल्ड ट्रंप की इस नई योजना को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…
नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…
ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…
आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…