Latest News

ट्रंप का दावा: अमेरिकी दबाव के कारण भारत ने रूसी तेल खरीदना किया बंद!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच 3 घण्टे चली मीटिंग के बाद 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने मीडिया को संबोधित कर संयुक्त बयान जारी किया. इसके बाद ट्रंप ने एक सनसनीखेज दावा किया. ट्रंप ने कहा कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

ट्रंप का दावा: भारत ने रूसी तेल खरीदना किया बंद!

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत जो पहले रूस से तेल खरीद रहा था , नये अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद उसे रूस से तेल खरीदना बंद करना पड़ा, जिससे रूस ने अपने तेल का एक बड़ा क्लाइंट खो दिया.

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए अपने इंटरव्यू में कहा ‘भारत, रूसी तेल व्यापार का 40% हिस्सा संभाल रहा था. अगर मैं अब सेकेंडरी प्रतिबंध लगाता हूं, तो यह उनके लिए विनाशकारी होगा. अगर मुझे ऐसा करना पड़ा, तो मैं करूँगा, हो सकता है मुझे ऐसा करने की जरूरत ही न पड़े.’

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत पर भारी आयात शुल्क लगाने के बाद रूस ने मजबूर होकर उन्हें फोन किया और मिलने की इच्छा जताई.

क्या है भारत का रूख ?

14 अगस्त को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एएस साहनी ने भारत की तेल खरीद की नीति में बदलाव से साफ इनकार करते हुए कहा था कि रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं है.

ऐसे में ट्रंप के दावे को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. इस तरह की चर्चा पहले भी उठी थी कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. लेकिन तब भी भारत सरकार ने इस तरह की चर्चाओं को खारिज किया था.

news desk

Recent Posts

Manpal Badli Story: उम्रकैद से पैरोल, फर्जी पासपोर्ट और कंबोडिया तक पहुंचा गैंगस्टर, छह साल बाद ऐसे खुली पहचान

हरियाणा के झज्जर के बादली गांव का रहने वाला मैनपाल उर्फ मैनपाल बादली पुलिस रिकॉर्ड…

49 minutes ago

क्या इस बार भी बच पाएगा विजय सलगांवकर का परिवार? 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में भूचाल लाने आ रही है ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’!

सिनेमा प्रेमियों के लिए साल का सबसे बड़ा थ्रिलर परदे पर लौटने को तैयार है।…

52 minutes ago

CEC Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 3 दिन का प्लान, सड़क से संसद तक घेरने की तैयारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्ष का विरोध अब सड़क से…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, निर्भया कांड का जिक्र कर सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक…

1 hour ago

डिनर के बाद रोज चबाएं हरी इलायची का सिर्फ 1 दाना? मुंह की ताजगी से लेकर पाचन तक, मिल सकते हैं ये 5 फायदे

रात का खाना खाने के बाद अक्सर कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है. ऐसे…

2 hours ago

पोस्टर में हीरो के हाथ में सिगरेट, थिएटर में एंटी-स्मोकिंग विज्ञापन! संजय गुप्ता ने मेकर्स से पूछा- आखिर ये कैसी क्रिएटिविटी?

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर्स में हीरो को सिगरेट के साथ दिखाने की पुरानी शैली…

2 hours ago