Trending News

ट्रंप का टैक्स बम : अमेरिका के बाहर बनीं फिल्मो पर लगेगा 100 % टैक्स, भारतीय सिनेमा के कारोबार पर खतरे की घंटी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिसने दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका के बाहर बनने वाली हर फिल्म पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा. यानी अगर कोई मूवी भारत, कोरिया, यूरोप या किसी भी दूसरे देश में बनी है और उसे अमेरिका में रिलीज़ किया जाता है, तो उस पर डबल टैक्स वसूला जाएगा.

भारतीय फिल्मों के लिए बड़ा झटका

अमेरिका भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा विदेशी बाजार है, जहां से हर साल करीब 100–150 मिलियन डॉलर (880–1330 करोड़ रुपये) की कमाई होती है. अगर ट्रंप का 100% मूवी टैक्स लागू हुआ तो ये पूरी आय खतरे में पड़ सकती है. एक मुंबई डिस्ट्रीब्यूटर के मुताबिक, ऐसी स्थिति में आधी से ज्यादा भारतीय फिल्में अमेरिका नहीं पहुंच पाएंगी और बाहुबली 2, पठान या कल्कि जैसी सफलता दोहराना मुश्किल हो जाएगा.

टिकटों के दाम भी दोगुने होकर 20 से 40 डॉलर तक पहुंच सकते हैं, जिससे खासकर प्रवासी भारतीय दर्शक दूर हो जाएंगे. यह दुनिया का पहला बड़ा डिजिटल मूवी टैरिफ होगा, जिसका असर सिनेमाघरों के साथ Netflix और Amazon Prime जैसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी पड़ेगा.

हॉलीवुड भी असमंजस में है, क्योंकि आजकल फिल्मों का निर्माण और वितरण कई देशों में फैला होता है, ऐसे में “विदेशी फिल्म” तय करना ही चुनौती बन जाएगा.


कानूनन कैसे लागू होगा? कोई नहीं जानता!

ट्रंप ने ये तो कह दिया, पर ये टैक्स किस कानून के तहत लगेगा, कब से लागू होगा, किन देशों पर लागू होगा—इनमें से किसी पर कोई स्पष्टता नहीं है. व्हाइट हाउस ने भी इस पर अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है.
अगर ये पॉलिसी लागू हो गई तो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री अपनी एक बड़ी विदेशी कमाई खो सकती है. हॉलीवुड को भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

news desk

Recent Posts

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

29 minutes ago

ट्रम्प-पुतिन डील पर अमेरिकी संसद में बगावत: रिपब्लिकन सांसद ही लाएंगे नया बिल, भारत-चीन पर 100% टैरिफ वाले कानून का उल्लंघन?

वाशिंगटन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक फोन कॉल के बाद डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा…

39 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर भीषण मिसाइल हमला: 12 की मौत, 300+ घायल; अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर

नई दिल्ली / रियाद:। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर…

1 hour ago

दिल्ली प्रदर्शन मामले में CJP के तीन नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

नई दिल्ली । दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता…

3 hours ago

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

18 hours ago