Trending News

बोलीविया में दर्दनाक विमान हादसा: ला पाज के पास एल अल्टो में एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 क्रैश, 15 की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिला दिया। राजधानी ला पाज के समीप स्थित एल अल्टो शहर में बोलीविया वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 15 लोग मारे गए और जबकि कम से कम 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुर्घटना के बाद का भयावह मंजर देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि विमान लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान रनवे पर नियंत्रण खो बैठा और फिसलते हुए एयरपोर्ट की बाउंड्री फेंसिंग को तोड़कर बाहर निकल गया। इसके बाद विमान पास की सड़क पर जा गिरा, जहां वह कई कारों और अन्य वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में कितने लोग विमान में सवार थे और कितने लोग सड़क पर मौजूद वाहनों में थे। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे से जुड़ी एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सैन्य विमान देश के अलग-अलग हिस्सों में नए बैंक नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में नोट बिखरे नजर आए, जिनके वीडियो भी सामने आए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इन दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान ने सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी और एल अल्टो एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया। वहीं, बोलिवियाई रक्षा मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया ने पुष्टि की है कि विमान आंतरिक क्षेत्रों में मुद्रा आपूर्ति के मिशन पर था।

राष्ट्रीय एयरलाइन ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था। हादसे के बाद एहतियातन एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

news desk

Recent Posts

1 मार्च 2026 से बदलेंगे कई नियम: ट्रेन टिकट, गैस सिलेंडर, सिम कार्ड और बैंकिंग पर पड़ेगा असर

1 मार्च 2026 से देशभर में कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका…

11 hours ago

नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी का ‘सॉफ्ट लॉन्च’? रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ कोजी पिक्चर्स ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा!

बॉलीवुड की नई सेंसेशन तृप्ति डिमरी इन दिनों चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्में…

15 hours ago

तेल महंगा, बाजार बेहाल, ईरान संकट का असर भारत तक- ईरान-इजराइल तनाव ने निवेशकों की बढ़ाई चिंता

इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद ईरान को लेकर बढ़े तनाव का असर…

16 hours ago

फिरोजाबाद के इस घर में चल रहा था ‘गंदा खेल’, संचालिका की एक चीख और खुल गए सारे राज!

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आजाद नगर इलाके…

17 hours ago

तेहरान से इस्फहान तक धमाके, ‘Crushing Retaliation’ की चेतावनी, ईरान तैयार—इजराइल में इमरजेंसी और सायरन

मध्य-पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं। Al Jazeera के संवाददाताओं और ईरानी…

17 hours ago

तेहरान में धमाके, इजराइल का ‘Pre-Emptive Strike’: मीडिल ईस्ट में शुरू हुआ महायुद्ध!

मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इजराइल ने शुक्रवार…

19 hours ago