Trending News

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से भिड़ी लखनऊ की बस, चालक समेत 4 की मौत, 27 यात्री घायल

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस के भीतर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल और टोल टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

तड़के हुआ हादसा, झपकी आने की आशंका

पुलिस के मुताबिक बस सोमवार रात लखनऊ से 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 3 बजकर 41 मिनट पर राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 112-113 के बीच हादसा हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण बस नियंत्रण खो बैठी और आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी।

रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों को निकाला गया बाहर

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। बस में फंसे यात्रियों को पुलिस, टोल टीम और बचावकर्मियों ने बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है।

प्रशासन और बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं

अधिकारियों के अनुसार हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और राहत एजेंसियों की टीम मौजूद रही। बाद में क्षतिग्रस्त बस को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराया गया।

फिरोजाबाद में भी दर्दनाक हादसा, गैस टैंकर ने परिवार को कुचला

इसी बीच फिरोजाबाद जिले में भी मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। मैनपुरी रोड पर मोहम्मदपुर माड़ई क्षेत्र में घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे परिवार को बेकाबू गैस टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोते परिवार पर चढ़ गया टैंकर, चालक फरार

जानकारी के अनुसार परिवार घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार टैंकर नियंत्रण खोकर उनकी ओर आ गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

vineet verma

Recent Posts

Delhi Jantar Mantar Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 10 अक्टूबर को ‘जंतर मंतर 2.0’ का ऐलान

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर इस वक्त देश की सबसे सुलगती राजनीतिक आग की चपेट…

3 hours ago

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खबर! दो 200MP कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

सैमसंग (Samsung) के चाहने वालों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। कंपनी…

4 hours ago

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, बुमराह-दुबे ने पलटा फाइनल का पासा; पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए…

5 hours ago

‘आप’ को बड़ा झटका! मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय राजनीति के गलियारों में एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है, जिसने सबको सकते में…

7 hours ago

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद साफ हुआ ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता

सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…

7 hours ago