नई दिल्ली: देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है और मॉनसून अब कई राज्यों में सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 30 जून को अगले 15 घंटों के भीतर 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर है। आज हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 से 6 दिनों के भीतर मॉनसून दिल्ली में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में मौसम का असर तेज रहने वाला है। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 21 से अधिक जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार के कई हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने वाला है। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और समस्तीपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
राजस्थान में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बताए गए हैं। कोटा, उदयपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में तेज बढ़ोतरी हो सकती है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजगढ़, मंदसौर, विदिशा, सिवनी और छतरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा क्षेत्र में 5 जुलाई तक लगातार बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती प्रभाव के कारण 2 और 3 जुलाई को कई इलाकों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
अगले दो दिनों में मॉनसून पूरे उत्तराखंड को कवर कर सकता है। पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
2 जुलाई से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सोलन में 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु के नीलगिरी, डिंडीगुल और थेनी जिलों में भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। चेन्नई, कांचीपुरम और मदुरै समेत कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…