Entertainment

‘Toxic’ Teaser Release: यश के 40वें बर्थडे पर ‘राया’ का खूंखार लुक, कब्रिस्तान में मची तबाही!

साउथ के ‘रॉकिंग स्टार’ यश के 40वें बर्थडे के मौके पर फैंस को वो तोहफा मिल गया है जिसका इंतजार पिछले दो सालों से किया जा रहा था। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ का ऑफिशियली टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।

टीजर की खास बातें: ‘Daddy’s Home’
लगभग 2 मिनट 51 सेकंड का ये टीजर किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लग रहा है। टीजर की शुरुआत एक ग्रेवयार्ड यानि (कब्रिस्तान) के सीन से होती है, जहाँ एक अंतिम संस्कार के दौरान भारी तनाव का माहौल है। तभी यश की एंट्री होती है, जो अपने हाथ में थॉम्पसन मशीन गन और मुँह में सिगार लिए दुश्मनों की धज्जियाँ उड़ा देते हैं। टीजर के एंड में यश का डायलॉग “Daddy’s Home” आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

यश का नया किरदार: ‘राया’
इस फिल्म में यश ‘राया’ नाम के एक खतरनाक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। ये किरदार उनके पिछले ‘रॉकी भाई’ (KGF) वाले लुक से काफी अलग और ज्यादा डार्क नजर आ रहा है। टीजर में उनके स्वैगर और इंटेंसिटी ने फैंस के बीच जबरदस्त बज्ज क्रिएट कर दिया है।

हॉलीवुड लेवल की टीम और स्टार कास्ट
फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कमांड किया है। ‘टॉक्सिक’ में सिर्फ यश ही नहीं, बल्कि पावरफुल फीमेल स्टारकास्ट की लंबी लाइनअप भी नजर आएगी। जिसमे नयनतारा: गंगा के रूप में, कियारा आडवाणी: नाडिया के रूप में, हुमा कुरैशी: एलिजाबेथ के रूप में, तारा सुतारिया: रेबेका के रूप में और रुक्मिणी वसंत: मेलिसा के रूप में।

एक्शन हो या VFX टीज़र देख क्रिटिक्स का कहना है की ‘टॉक्सिक’ हॉलीवुड लेवल की टीम के साथ तैयार है। JJ पेरी ने स्टंट्स डिज़ाइन किए, और DNEG ने फिल्म को विज़ुअल धमाका दिया।

बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला
टॉक्सिक’ 19 मार्च, 2026 को कन्नड़ और इंग्लिश में ओरिजिनल वर्ज़न में और हिंदी समेत कई भाषाओं में डब होकर सिनेमाघरों में आएगी। उसी दिन बॉलीवुड का पावर-पैक धमाका—रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज हो रही है, यानी बॉक्स ऑफिस पर होगा सबसे बड़ा क्लैश!

फैंस के लिए यश का खास मैसेज
अपने 40वें बर्थडे पर यश ने इमोशनल नोट शेयर किया बताया कि फिल्म की शूटिंग में इतना बिज़ी हैं कि इस साल पर्सनली फैंस से नहीं मिल पाएंगे। लेकिन वादा किया कि ‘टॉक्सिक’ उनकी इंतजार की हर पल को वर्थ बनाकर रखेगी।

news desk

Recent Posts

फ्रांस से इटली तक क्यों सड़कों पर उतरे लोग? महंगाई से लेकर शिक्षा बजट तक, आखिर यूरोप में क्यों भड़का गुस्सा?

नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में आर्थिक दबाव, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी नीतियों…

1 hour ago

हर वक्त मोबाइल में डूबे रहते हैं? स्क्रीन की यह आदत मानसिक सेहत और अपनों से रिश्तों पर डाल सकती है असर!

नई दिल्ली: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, खाना खाते वक्त वीडियो देखना और…

1 hour ago

शरद पूर्णिमा की रात आखिर क्यों जागते हैं लोग? मां लक्ष्मी से श्रीकृष्ण की महारास तक, जानिए 4 अनोखी लोककथाएं

नई दिल्ली: शरद पूर्णिमा की चांदनी को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई मान्यताएं…

1 hour ago

‘चांपी’ नाम सुनकर फूल याद आएगा, लेकिन समुद्र में मचा सकता है तबाही! आखिर किस देश ने रखा इस खतरनाक तूफान का नाम?

नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है, लेकिन उसका नाम…

1 hour ago