Entertainment

प्रभास का ‘राजा साब’ अवतार: 450 करोड़ रुपए का दांव और 1000 रुपए का टिकट! क्या बॉक्स ऑफिस पर फटेगा ‘बाहुबली’ बम?

टॉलीवुड के डैशिंग स्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। संक्रांति के इस मौके पर फिल्म को लेकर जैसा क्रेज है, वैसा शायद ही किसी और फिल्म के लिए देखा गया हो।

अब सरकार तय करेगी टिकट का दाम
टिकट की कीमतों को लेकर चल रही कानूनी जंग में मेकर्स के लिए अच्छी खबर आई है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने साफ कह दिया है कि पुष्पा 2 और गेम चेंजर वाली पाबंदियां इस फिल्म पर लागू नहीं होंगी। कोर्ट ने गेंद अब तेलंगाना सरकार के पाले में डाल दी है।
उधर, आंध्र प्रदेश में तो जश्न का माहौल है! सरकार ने पहले ही 200 रुपए तक की बढ़ोतरी और 1000 रुपए के ‘स्पेशल पेड प्रीमियर’ को मंजूरी दे दी है। यानी, अगर आपको पहले दिन ‘राजा साब’ का दीदार करना है, तो जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी!

बजट ऐसा कि ‘RRR’ भी पीछे छूट जाए!
डायरेक्टर मारुति ने इस हॉरर-कॉमेडी को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया है। फिल्म का बजट सुनकर सबके होश उड़ गए है, 450 करोड़ रुपए का मेगा बजट हॉरर फिल्मों के हिस्ट्री में ये अब तक की ये सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 41,000 स्क्वायर फीट की एक डरावनी हवेली बनाई गई है। इसे बनाने में 1200 लोगों ने दिन-रात एक कर दिए और क्लाइमेक्स को शूट करने में ही 120 दिन लग गए। यानी विजुअल इफेक्ट्स ऐसे होंगे कि आप अपनी कुर्सी से चिपक जाएंगे।

क्यों है ये फिल्म खास?
ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि प्रभास का एक नया अवतार है। एक ऐसी हवेली की कहानी जहां भूतिया साया है और प्रभास अपनी कॉमेडी और एक्शन से सबका दिल जीतने आ रहे हैं। इस संक्रांति पर मुकाबला कड़ा है क्योंकि सामने विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायगन’ भी है, लेकिन क्रिटिक्स ‘राजा साब’ का स्वैग अलग ही बता रहे है।

news desk

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

8 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

8 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

9 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

9 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

9 hours ago