Latest News

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: मेष, वृषभ और मिथुन समेत सभी 12 राशियों का जानें आज का भविष्यफल

आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को खर्च, स्वास्थ्य और वाणी पर विशेष संयम रखने की सलाह दी गई है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार और मित्रों के सहयोग से धन लाभ मिल सकता है। रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा टालें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं, जबकि कारोबार में अच्छा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा के भी योग हैं, जो लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों से मन की बात साझा करेंगे। गैरजरूरी खरीदारी से बचें।

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आपका विनम्र व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और आपको नया अनुभव मिलेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी क्षमता पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें, सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

कर्क राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ के संकेत हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा की संभावना भी बन सकती है। अधिक काम के कारण थकान महसूस होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा सुखद रहेगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता के कारोबार में सहयोग करने का अवसर मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सोच-समझकर लिया गया निर्णय कई लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है। छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से उनका समाधान निकल जाएगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहनत के दम पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम बरतें। सूझबूझ से आर्थिक मामलों का समाधान होगा।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नए लोगों से सीखने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार में धन लाभ के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। किसी अप्रत्याशित समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दोस्तों की मदद से उसका समाधान निकल जाएगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और धार्मिक आयोजन संभव है।

कुंभ राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग हैं। कार्यभार अधिक रहने से ऑफिस में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिन कारोबारियों के लिए शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं, जो यादगार अनुभव दे सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान में सावधानी बरतें।

vineet verma

Recent Posts

बिहार: जमुई में छात्रा से बदसलूकी पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर कसा तंज, 3 आरोपी गिरफ्तार

पटना/जमुई। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ कथित…

43 minutes ago

बेटी को शादी पर मौसमी चटर्जी की खास सलाह, खुद कम उम्र में क्यों करनी पड़ी थी शादी?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक…

53 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु पहला सेट जीतकर भी क्वार्टर-फाइनल मुकाबला हारीं; जापान ने भारत पर बनाई 1-0 की बढ़त

हांगझोउ। एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में भारत को…

1 hour ago

व्हाइट हाउस बनाम अमेरिकी मीडिया: प्रेस कवरेज पर बैन के खिलाफ CNN, Politico और MS Now पहुंचे अदालत

वाशिंगटन डीसी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा व्हाइट हाउस कवरेज से रोके जाने के बाद…

1 hour ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 जिलों के DM समेत 34 IAS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने…

1 hour ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दिया वारदात को अंजाम; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार

नई दिल्ली दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के…

1 hour ago