Trending News

संपत्ति पाने की लालच में 3 बेटे बन गए हत्यारे. वकील के बहकावें में बेटों ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट

यूपी के श्रावस्ती जनपद में पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन खां और उनकी पत्नी वसीला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैली हुए है. पुलिस एसपी राहुल भाटी ने खुलासा किया है कि इस बेरहम वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि मृतक जोड़े के अपने ही तीन बेटे थे. इस खूनी साजिश का मास्टरमाइंड एक शातिर वकील निकला, जिसे बेटों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है.

लालच की नींव पर रची गई खून की स्क्रिप्ट
एसपी भाटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोहम्मद रोशन खां के पास इकौना कस्बे में तीन दुकानों सहित करोड़ों की जायदाद थी, जो उनकी मौत का कारण बनी. इस हत्या कांड का मास्टरमाइंड मझऊवा सुमाल का वकील प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी था.

वकील रिंकू त्रिपाठी ने चालाकी से रोशन की पत्नी वसीला को मीठी बातों में फंसाकर धोखे से दुकानें अपने नाम दान और फर्जी बैनामा के जरिए करवा लीं. वकील ने दाम भी इतना कम दिखाया कि वसीला को शक हो गया और उन्होंने 10 लाख का चेक लेने से मना कर दिया. जब वसीला ने अदालत में केस दर्ज कराने की बात की, तो वकील घबरा गया. अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए उसने ये खूनी प्लान बनाया.
फर्जीवाड़ा सामने आने पर वसीला ने कोर्ट में बैनामा (संपत्ति का कागज़) रद्द करने का केस दर्ज करा दिया और पुलिस में शिकायत भी कर दी. इसी बीच, वकील रिंकू त्रिपाठी ने चालाकी दिखाते हुए फर्जी कागज़ों वाली एक दुकान को 70-80 लाख रुपये में बेच डाला.

बेटों का इस्तेमाल कर कराया दोहरा हत्याकांड
मुकदमे में फंसने और अपनी करतूतों के सामने आने के डर से, वकील रिंकू त्रिपाठी ने एक मर्डर प्लान बनाया. उसने रोशन खां की पहली पत्नी के बेटों नसीब और हसीब, और वसीला के पहले पति के बेटे मुजीब को अपने झांसे में लिया. फिर उसने बेटों को ये कहकर भड़काया कि उनके पिता उनकी संपत्ति को बिना बताए बेच रहे हैं और फर्जीवाड़े के कारण वे भी कानूनी पचड़ों में फंस जाएंगे. जिसके बाद डर और संपत्ति के लालच में अंधे होकर, तीनों बेटों ने अपने ही माता-पिता को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया.

उन्होंने सोते हुए पिता मोहम्मद रोशन खां पर बांस के डंडे से हमला किया और मां वसीला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद तीनों हत्यारे बेटों (नसीब, मुसीब, हसीब) और मास्टरमाइंड वकील रिंकू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

55 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

1 hour ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

2 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

3 hours ago