टीवी के सबसे बड़े गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का फिनाले वीक इस बार किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा। हॉट सीट पर इस बार कोई एक्टर नहीं, बल्कि इंडिया के सबसे बड़े बिजनेस टायकून्स में से एक कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) बैठे थे। अरबों के साम्राज्य के मालिक बिड़ला ने शो पर अपनी लाइफ के ऐसे ‘अनफ़िल्टर्ड’ पल शेयर किए और अरबपति होने के बावजूद उनके जमीन से जुड़े रहने के किस्से सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं
पापा की ‘नो एंट्री’ वाली शर्त!
इतने बड़े घराने में पैदा होने के बाद भी बिड़ला को ऑफिस में सीट आसानी से नहीं मिली। अमिताभ बच्चन के साथ गपशप करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि ग्रेजुएशन के बाद वो सीधे बिजनेस जॉइन करना चाहते थे, लेकिन उनके पिता (आदित्य विक्रम बिड़ला) ने एक ऐसी शर्त रखी जिसने उनके होश उड़ा दिए। उनके पिता का कहना था— ‘जब तक तुम CA नहीं बन जाओ, तब तक ऑफिस में एंट्री नहीं मिलेगी!’ बिड़ला ने हंसते हुए बताया, ‘उस वक्त मैं वाकई रो पड़ा था और दादाजी के पास शिकायत लेकर गया था, लेकिन वहां से भी सिर्फ ‘हार्ड वर्क’ का ही ज्ञान मिला’।
बिजनेस राइवल्स नहीं, ‘फैमिली’
शो का सबसे टचिंग पल वो था जब बिड़ला ने दिवंगत रतन टाटा को याद किया। उन्होंने बताया कि भले ही दुनिया उन्हें कॉम्पिटिटर मानती हो, लेकिन असल में टाटा और बिड़ला परिवार के बीच एक ऐसा रिश्ता था जो सिर्फ ‘भरोसे’ (Trust) पर टिका था। उन्होंने रतन टाटा की सादगी को याद करते हुए उन्हें एक सच्चा लेजेंड बताया।
फैमिली गोल्स और वो ‘फेवरेट बच्चा’ वाला सवाल
एपिसोड के दौरान बिड़ला के साथ उनकी पत्नी नीरजा और बेटियां अनन्या और अद्वैतेषा भी मौजूद थीं। जब उनसे पूछा गया कि घर में उनका फेवरेट कौन है, तो उन्होंने बहुत ही कूल अंदाज में सिचुएशन को संभाला और कहा कि उनके लिए उनके तीनों बच्चे (अनन्या, आर्यमन और अद्वैतेषा) के बहुत करीब हूँ और उनकी स्ट्रेंथ हैं।