Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मुझे खुश करना चाहते थे’, रूसी तेल मुद्दे पर ट्रंप का भारत पर बड़ा बयान
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मुझे खुश करना चाहते थे’, रूसी तेल मुद्दे पर ट्रंप का भारत पर बड़ा बयान
Trending Newsवर्ल्ड

मुझे खुश करना चाहते थे’, रूसी तेल मुद्दे पर ट्रंप का भारत पर बड़ा बयान

news desk
Last updated: January 5, 2026 9:59 am
news desk
Share
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने भारत को लेकर कड़ा बयान देते हुए रूसी तेल के मुद्दे पर नई दिल्ली को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत रूस से तेल का आयात जारी रखता है तो अमेरिका उस पर टैरिफ और बढ़ा सकता है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।

रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने से मैं खुश नहीं था। वे मुझे खुश करना चाहते थे।”

ट्रंप ने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अगर भारत रूसी तेल के मुद्दे पर सहयोग नहीं करता है तो हम उस पर बहुत जल्द टैरिफ बढ़ा सकते हैं।”

हालांकि, ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद में कुछ हद तक कमी की है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने साफ किया कि यह मुद्दा अमेरिका के लिए अब भी चिंता का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन पहले भी भारत के रूस के साथ ऊर्जा व्यापार को लेकर नाराजगी जताता रहा है और इसी वजह से भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कई बार सामने आ चुकी है। ट्रंप के ताजा बयान से एक बार फिर भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद वर्ष 2022 में अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए और रूसी कच्चे तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल की मूल्य सीमा तय कर दी। इसका उद्देश्य एक ओर वैश्विक तेल आपूर्ति को बनाए रखना था, तो दूसरी ओर रूसी अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाना भी।

इन प्रतिबंधों के बाद रूस को मजबूरी में भारत और चीन जैसे देशों को छूट पर तेल बेचना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार से 4 से 5 डॉलर प्रति बैरल सस्ते दाम पर मिले इस तेल का भारत ने बड़े पैमाने पर आयात किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस स्थिति से भारत को खासा फायदा हुआ, खासकर कुछ बड़े कारोबारी समूहों को।

विश्लेषकों का कहना है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सस्ते रूसी तेल की सबसे बड़ी खरीदार रही। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में रिलायंस के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी महज 3 प्रतिशत थी, जो 2025 तक बढ़कर करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच गई।

हालांकि, जानकारों का यह भी कहना है कि रूसी तेल पर मिली इस भारी छूट का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच सका। सस्ता कच्चा तेल मिलने के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन कीमतों में उस अनुपात में राहत देखने को नहीं मिली, जिसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अमेरिकी प्रतिबंध, ऑयल प्राइस कैप, तेल आयात, तेल प्रतिबंध, भारत चीन, भारत रूस व्यापार, मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रूस यूक्रेन युद्ध, रूसी तेल, वैश्विक ऊर्जा संकट, सस्ता कच्चा तेल
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गर्भवती महिलाओं में एनीमिया थकान नहीं, चेतावनी है एनीमिया ! गर्भवती महिलाओं की सेहत पर गहराता संकट
Next Article औवेसी का तंज : “करो ना भाई, कोई रोक रहा है?” नवनीत राणा के 4 बच्चों पर पलटवार

फीचर

View More

आंबेडकर जयंती पर विशेष: वोट बैंक नहीं, ये विरासत की जंग है!

भारतीय राजनीति में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम एक शिखर पुरुष के तौर पर लिया जाता है। संविधान…

By SYED MOHAMMAD ABBAS 6 Min Read

जलियांवाला बाग की 107वीं बरसी: वो कुआं आज भी गवाही देता है, वो दीवारें आज भी सिसकती हैं

अमृतसर। आज से ठीक 107 साल पहले, बैसाखी की वह सुनहरी सुबह…

3 Min Read
लखनऊ चिकनकारी कारीगरों का संकट, जंग से ठप पड़ा काम

जंग ने छीनी लखनऊ चिकनकारी की चमक, सूने करघे, बुझते चूल्हे और उम्मीद की आखिरी डोर !

लखनऊ। नवाबों के शहर की पहचान सिर्फ उसकी तहज़ीब, अदब और इमामबाड़ों…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के बीच बढ़ा विवाद
EntertainmentTrending News

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के बीच बढ़ा विवाद; PR टीम पर लगा वीडियो डिलीट कराने के लिए ‘दबाव’ बनाने का आरोप

इंडियन स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का आरोप, युवक को जूतों से पीटने का CCTV वीडियो वायरल

मौजूदा समय में लगभग हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और इसके माध्यम से लोगों तक तुरंत जानकारी…

4 Min Read
डिलीवरी के दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग
Trending Newsराज्य

बस्ती: ‘मौत का क्लिनिक’! रोंगटे खड़े कर देने वाली लापरवाही, डिलीवरी के दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और चिकित्सा दोनों को झकझोर कर…

3 Min Read
घर आने पर छिप जाते थे आरव
EntertainmentTrending News

जब ‘मंजुलिका’ के खौफ से 6 साल तक थर-थर कांपे अक्षय कुमार के लाडले! घर आने पर छिप जाते थे आरव

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'Bhoot Bangla' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस फिल्म…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?