मौत की नींद सुलाकर हुआ फरार!
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक ऐसी वारदात हुई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। चंदन पार्क की एक बंद कमरे में चार जिंदगियां खामोश कर दी गईं। एक पिता, जिसे रक्षक होना था, वही भक्षक बन गया। आरोपी ने न केवल अपनी पत्नी, बल्कि अपनी तीन नन्ही बेटियों की भी बेरहमी से जान ले ली।
क्या है पूरा मामल
शनिवार की रात घर में पति- पत्नी के बीच बहसा- बहसी हुई, जिसके बाद आरोपी मुंचन केवट ने कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाया। जब पत्नी अनीता और उसकी तीन बेटियां ‘जिनमे एक 3 की दूसरी 4 और तीसरी 5 साल की थी’ बेसुध होकर सो गईं, तब आरोपी ने धारदार हथियार से उनके गले रेत दिए। हमला इतना सटीक था कि उन में से किसी को संभलने या चीखने तक का मौका नहीं मिला। और तो और मृतका अनीता दो महीने की गर्भवती थी।
जब 10 साल के मासूम ने देखा ‘खून का समंदर’
रविवार की सुबह जब मुंचन का 10 साल भतीजा कमरे में घुसा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बिस्तर पर चारों तरफ खून था और उसकी चाची और बहनें मरी पड़ी थीं। बच्चे की चीख ने पूरे मोहल्ले को हिला दिया। मौके पर पहुंची FSL और फॉरेंसिक टीम का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने में कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई।
पुलिस का एक्शन
आरोपी मुंचन केवट, जो आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था, वारदात के बाद से ही ‘मिस्टीरियस’ तरीके से गायब है। दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के लिए BNS की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर 5 विशेष टीमें गठित की हैं, जो दिल्ली से बिहार तक छापेमारी कर रही हैं।
‘साइलेंट किलिंग’ के शक में फॉरेंसिक टीम खाने के सम्प्लेस की जांच कर रही है, ताकि जहर या नशीले पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि हो सके। साथ ही, आरोपी मुंचन केवट को पकड़ने के लिए 20 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बटुकों के…
महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती विमान हादसे को लेकर घमासान जारी है। एनसीपी (SP) के…
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में…
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है और हालात बेहद संवेदनशील…
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद NCERT बैकफुट पर, 8वीं की किताब से विवादित चैप्टर…
मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान और अमेरिका के…