Trending News

बारामती प्लेन क्रैश केस: DGCA के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती विमान हादसे को लेकर घमासान जारी है। एनसीपी (SP) के विधायक रोहित पवार बारामती पुलिस स्टेशन पहुंचे और डीजीसीए के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया में कई गंभीर सवाल हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। रोहित पवार का कहना है कि फिलहाल जांच की दिशा संतोषजनक नहीं दिख रही है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को संसद में भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। लोकसभा में सांसद सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे इस विषय पर सरकार से जवाब मांगेंगे। वहीं राज्यसभा में मामला उठाने के लिए शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत से भी अनुरोध किया गया है। रोहित पवार ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत पत्र भी सौंपा गया है और हादसे से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई है।

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार लगातार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक पूरी जांच खत्म नहीं हो जाती, तब तक मंत्री को पद छोड़ देना चाहिए।
रोहित पवार ने आरोप लगाया कि 28 जनवरी को हुए इस दर्दनाक विमान हादसे में शामिल कंपनी ‘वीएसआर’ को बचाने की कोशिश की गई है।

मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में बुधवार, 25 फरवरी को मीडिया से बात करते हुए रोहित पवार ने जांच प्रक्रिया की टाइमिंग और शुरुआती रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि हादसे वाले दिन जब अजित पवार का शव अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा था, उसी समय दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर DGCA ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी थी। उनके मुताबिक, इतनी जल्दी रिपोर्ट आना कई संदेह पैदा करता है। रोहित पवार ने कहा कि लापरवाही की वजह से राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अजित पवार केवल डिप्टी सीएम नहीं थे, बल्कि जनता के दिलों के मुख्यमंत्री थे।

28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत हो गई थी। वे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। इसी दौरान रनवे पर लैंडिंग करते वक्त विमान हादसे का शिकार हो गया।

news desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

6 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

6 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

6 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

6 hours ago