Entertainment

हंसी की सुनामी लौटी! ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ में कपिल का धमाका, नो लॉजिक, सिर्फ एंटरटेनमेंट

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं, और इस बार भी उन्होंने कंफ्यूजन और मल्टीपल शादियों वाले पुराने हिट फॉर्मूले को आजमाया है। लेकिन सवाल ये है कि क्या 2025 में भी ये ‘नो-लॉजिक’ कॉमेडी दर्शकों को हंसा पाएगी?

कहानी का वही पुराना पेंच
पिछली बार की तरह, इस सीक्वल में भी कपिल शर्मा, जो मोहन शर्मा का किरदार निभा रहे हैं, खुद को कई पत्नियों और रिलेशनशिप्स के चक्रव्यूह में फंसा हुआ पाते हैं। कहानी पूरी तरह से सिचुएशनल कॉमेडी और गलतफहमियों पर आधारित है।

कपिल शर्मा का अंदाज
फिल्म में कपिल शर्मा की एक्टिंग उनके टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के अंदाज से ज़रा भी अलग नहीं है। क्रिटिक्स का मानना है कि वो अपनी कॉमेडियन वाली इमेज से बाहर नहीं निकल पाए हैं, लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग कुछ जगहों पर हंसाने में सफल रहती है।
क्रिटिक्स ने ये भी कहा की फिल्म के कुछ सीन्स भले ही घिसे-पिटे लगें, लेकिन चुटीले वन-लाइनर्स बीच-बीच में आते हैं जो हँसी का डोज देते हैं। कुल मिलाकर कपिल की इस मूवी को मिक्स्ड रिव्यू मिले है।

‘किस किसको प्यार करूं 2’ उन दर्शकों के लिए एक वीकेंड वॉच हो सकती है जिन्हें बिना सिर-पैर की कॉमेडी से कोई परहेज नहीं है। जहां एक तरफ क्रिटिक्स इसे ‘नो-लॉजिक’ और ‘आउटडेटेड’ बता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इसे ‘Pure Entertainment’ और ‘कॉमेडी थेरेपी’ का टैग दे रहे हैं

news desk

Recent Posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ खत्म, लेकिन कहानी का खेल बाकी! पोस्ट-क्रेडिट में मुन्ना-गुड्डू के एक ही लड़की पर अटके दिल ने मचाया बवाल, अब आगे क्या होगा?

मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ…

12 hours ago

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ का शूट हुआ खत्म, अब इस दिन मचेगा बॉक्स ऑफिस पर घमासान; सामने होगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने…

12 hours ago

कालीन भैया को मारने पहुंचा असली दुश्मन, फिर पलट गई पूरी बाजी… ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में बीना भाभी का ऐसा ट्विस्ट कि उड़ जाएंगे होश

मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों…

12 hours ago