लौट रही हैं चैम्पियन!
भारतीय कुश्ती की पावरहाउस, विनेश फोगाट ने संन्यास के अपने पिछले फैसले से यू-टर्न लेते हुए एक धमाकेदार वापसी का ऐलान किया है। उनका अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक (LA28) है। पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम अधिक वज़न के कारण हुए डिसक्वालिफिकेशन के बाद उन्होंने ब्रेक लिया था, लेकिन अब उन्होंने क्लियर कर दिया है कि अब वो वापसी कर रही है
अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए, विनेश ने लंबी चुप्पी के पीछे की वजहें बताईं। उन्होंने माना कि उन्हें ‘मैट की टेंशन, भारी उम्मीदों और यहाँ तक कि अपने सपनों से भी’ दूर होना पड़ा ताकि वो अपनी पूरी जर्नी के वेट को प्रोसेस कर सकें।
उन्होंने आगे लिखा की ‘काफी समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था कि क्या पेरिस मेरा एंड गेम था। मैंने खुद को स्पेस दिया। मैंने अप्स एंड डाउन्स, हार्टब्रेक, सैक्रिफाइस, उन सब को समझने के लिए टाइम लिया। और उस खामोशी में, मुझे सच मिला। मुझे आज भी ये खेल बहुत पसंद है। मैं आज भी फाइट करना चाहती हूँ।‘
जुनून का ‘रीबूट’
विनेश ने कहा कि इस इंट्रोस्पेक्शन के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि जो ‘आग’ बुझ चुकी लग रही थी, वो असल में ‘सिर्फ थकान और बाहरी शोर के नीचे दबी’ हुई थी।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा,’डिसिप्लिन, रूटीन, लड़ाई… ये सब मेरे सिस्टम का हिस्सा है। मैं चाहे कितनी भी दूर चली जाऊँ, मेरा एक हिस्सा हमेशा मैट पर ही रहा।‘ उन्होंने घोषणा की कि वो ‘फियरलेस हार्ट’ और ‘न झुकने वाली स्पिरिट’ के साथ LA28 की ओर बढ़ रही हैं।
बेटे के साथ नई इनिंग:
इस कमबैक को और भी स्पेशल बनाते हुए, विनेश ने रिवील किया कि इस बार वो अकेली नहीं होंगी। उनके बेटे ने उनकी टीम को जॉइन कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब उनकी ‘सबसे बड़ी इंस्पिरेशन’ और ‘छोटा चीयरलीडर’ बनकर LA ओलंपिक के इस रास्ते पर उनका साथ देगा।
अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…
रील लाइफ का एक जबरदस्त सीन अब रियल लाइफ के इतिहास में दर्ज होने जा…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…
अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…
बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…