अन्य

आपने SEX के लिए इस्तेमाल होने वाले कंडोम का नाम तो ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या आप ‘USB कंडोम’ के बारे में जानते हैं…?

USB कंडोम नाम सुनते ही दिमाग चकरा सकता है, क्योंकि पहली नज़र में यह किसी सेक्स-रेलेटेड प्रोडक्ट जैसा लगता है। लोगों ने कंडोम का नाम तो सुना है और इससे जुड़े कंटेंट सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल भी होते हैं। इसके बारे में जागरूकता अभियान भी चलते रहते हैं कि सुरक्षित सेक्स के लिए कंडोम ज़रूरी है।

लेकिन USB कंडोम नाम आपने शायद पहली बार सुना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि USB कंडोम वास्तव में क्या होता है, यह किस काम आता है और कैसे आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

सरल शब्दों में कहें तो इस डिवाइस के इस्तेमाल से आपके फोन में कोई भी डेटा ट्रांसफर नहीं हो सकता। यह सिर्फ चार्जिंग की अनुमति देता है। ऐसे में आप किसी भी पब्लिक चार्जिंग पॉइंट पर निश्चिंत होकर फोन चार्ज कर सकते हैं। ध्यान रखना जरूरी है कि कई हैकर ग्रुप पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों के जरिए फोन में मैलवेयर डालने की कोशिश करते हैं।

दरअसल, USB कंडोम एक खास तरह की डिवाइस है, जो आपके मोबाइल फोन को मैलवेयर अटैक और डेटा चोरी से बचाती है। मौजूदा समय में लोग इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं और इंटरनेट पर इसकी खूब सर्चिंग भी हो रही है।

आपको बता दें कि यह एक विशेष प्रकार का केबल होता है, जो आपके मोबाइल फोन की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका उपयोग डेटा ट्रांसफर के लिए नहीं, बल्कि केवल चार्जिंग के लिए किया जाता है। यानी यह पूरी तरह से पावर-ओनली केबल होती है, जो किसी भी तरह का डेटा भेजने या प्राप्त करने की अनुमति नहीं देती।PC WORLD की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हें “USB कंडोम” के नाम से जाना जाता है।ऐसे में देखा जाए तो यह एक तरह के प्रिकॉशन डिवाइस की तरह काम करता है, जो आपके फोन या किसी भी गैजेट में मैलवेयर घुसने से रोकता है। इसकी मदद से आप बेफिक्र होकर पब्लिक चार्जिंग पॉइंट या अनजान चार्जर्स से भी अपना डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

news desk

Recent Posts

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

32 minutes ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

57 minutes ago

शिवा शर्मा डेथ केस: आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश, वायरल ऑडियो में धमकी देने का कथित दावा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…

2 hours ago

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, जानिए किसे मिलेगा 25% छूट का फायदा?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…

2 hours ago

ICU में भर्ती JDU नेता नीरज कुमार, अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत

बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…

2 hours ago