खेल

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुक्रवार से, पहली बार दिखेगा वर्चुअल ताइक्वांडो का रोमांच

लखनऊ। मेजबान लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 61 जिलों के खिलाड़ी 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दांव पर लगे 194 स्वर्ण पदकों के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस बार चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा का भी आयोजन होगा, जो चैंपियनशिप का  विशेष आकर्षण होगी।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन किया गया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ सहित 61  जिलों के 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी क्योरगी (फाइट) व पूमसे (फॉर्म) की स्पर्धाओं में 194 स्वर्ण, 194 रजत व 388 कांस्य पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे।  चैंपियनशिप में क्योरगी में बालक व बालिका वर्गो में सब जूनियर में 14-14, कैडेट में 10-10, जूनियर में 10-10 और सीनियर में 8-8 भार वर्गों में मुकाबले होंगे। वहीं पूमसे में कुल 65 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। इसमें क्योरगी के दो भार वर्गों में पदक स्पर्धाएं होंगी, हालांकि इन स्पर्धाओं के पदकों को आधिकारिक पदक तालिका में शामिल नहीं किया जाएगा।

वर्चुअल ताइक्वांडो में खिलाड़ी बिना शारीरिक संपर्क के वीआर हेडसेट और मोशन सेंसर की मदद से प्रतिस्पर्धा करेंगे। चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अपने-अपने आयु वर्ग की आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद  मौर्य के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

news desk

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला की नई पत्नी निधि राजदान कौन हैं? 21 साल NDTV में किया काम, पहले भी टूट चुकी है शादी; जानिए परिवार से करियर तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी की…

4 hours ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे दिग्गज; 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन ने ‘जन…

4 hours ago

सर्दियों में चेहरे की नमी हो रही है गायब? घर पर इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल मॉइस्चराइजर, रूखी त्वचा को मिलेगी राहत

नई दिल्ली: सर्दियों की शुरुआत होते ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ठंडी…

4 hours ago

नवंबर में भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहेगा पारा, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: आमतौर पर नवंबर का महीना सर्दियों की शुरुआत का संकेत देता है, लेकिन…

4 hours ago