नई दिल्ली: बाढ़ के बीच एक बेटे की हिम्मत और अपने माता-पिता के प्रति समर्पण की ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अपने माता-पिता से संपर्क टूटने के बाद 30 वर्षीय युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते पानी में उतरने का फैसला किया। वह करीब तीन घंटे तक लगातार तैरता रहा और आखिरकार बाढ़ में फंसे अपने माता-पिता तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले आया। यह घटना चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के किनझोउ की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार भारी बारिश और बांध टूटने के कारण क्षेत्र में भीषण बाढ़ आ गई थी। इस आपदा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब चार लाख लोग प्रभावित बताए गए हैं।
30 वर्षीय युवक, जिसकी पहचान केवल उसके उपनाम ‘ज़िए’ से हुई है, शहर में अपने भाई-बहनों के साथ रहता है, जबकि उसके माता-पिता लगभग 10 किलोमीटर दूर गांव में रहते हैं। घटना से एक रात पहले उसकी मां ने फोन कर बताया था कि 63 वर्षीय पिता बाढ़ के बीच घर में रखी कटी हुई धान की फसल सुरक्षित करने गए हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके कुछ ही देर बाद बिजली और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया, जिससे परिवार का संपर्क टूट गया।
माता-पिता की चिंता में पूरी रात बेचैन रहने के बाद ज़िए ने अपने एक दोस्त के साथ उन्हें खोजने का फैसला किया। दोनों ने पानी में तैरने के लिए दो ट्रक के टायर खरीदे और बाढ़ के तेज बहाव में उतर गए।
करीब तीन घंटे तक लगातार तैरने के बाद वे गांव तक पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, आखिरी एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ही उन्हें लगभग एक घंटा लग गया, क्योंकि पानी का बहाव बेहद तेज था।
गांव पहुंचने पर ज़िए ने अपने पिता को बाढ़ से घिरे घर की ऊपरी मंजिल पर फंसा पाया। वह अब भी घर में रखी कटी हुई धान की फसल को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
बेटे को सामने देखकर पिता ने राहत की सांस ली, लेकिन उसकी जान जोखिम में डालने पर उसे डांट भी लगाई।
ज़िए अपने पिता को घर के पीछे बने संकरे रास्ते से ऊंचाई पर स्थित दूसरे सुरक्षित घर तक ले गया, जहां उसकी मां पहले से मौजूद थीं।
पूरी तरह भीगे हुए बेटे को सामने देखकर मां की आंखें भर आईं। उन्होंने पहले बेटे को अपनी जान खतरे में डालने के लिए डांटा, लेकिन कुछ ही पल बाद भावुक होकर रो पड़ीं।
रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता के पूरी तरह सुरक्षित होने की पुष्टि करने के बाद ज़िए उसी दिन दोबारा बाढ़ के पानी में उतरा और करीब दो घंटे तैरकर वापस शहर लौट गया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर…
नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी…
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…
नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…
नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…