गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद दो सगे भाइयों पर अपने ही माता-पिता की कथित हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एक किरायेदार ने सूचना दी कि वीर नगर इलाके में मकान मालिक गंगाशरण, उनकी पत्नी विमलेश और उनके दोनों बेटों दीपक व ललित के बीच हिंसक विवाद हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित बेटों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसमें संपत्ति को लेकर भी तनाव बना हुआ था। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि कथित वारदात पारिवारिक बहस के दौरान हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, माता-पिता ने कथित तौर पर दोनों बेटों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। दोनों के बेरोजगार होने के कारण परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी इसी तरह का विवाद हिंसक रूप ले बैठा। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगाशरण के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और गला दबाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दंपति की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर…
नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी…
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…
नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…
नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…