Trending News

RJD संकट में! कुनबे में दरार, परिवार और पार्टी दोनों खतरे में, लालू क्यों हैं खामोश?

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. एक ओर चुनाव में पार्टी की करारी हार ने राजनीतिक संकट पैदा किया है, वहीं दूसरी ओर परिवार के भीतर भी दरारें स्पष्ट रूप से दिख रही हैं.

पारिवारिक घमासान तब बढ़ा जब पहले तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग किया गया. इसके बाद विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने न केवल राजनीति छोड़ने का ऐलान किया, बल्कि अपने परिवार से भी दूरी बनाने की घोषणा कर सबको चौंका दिया.

सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सूत्रों के अनुसार, चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों के बीच परिवारिक बहस हुई, जिसमें तेजस्वी ने रोहिणी पर ताना मारा, “तुम तो बहुत खुश हो रही होगी, जो तुम चाहती थी वो हो गया.” इसके जवाब में रोहिणी भड़क उठीं और कहा, “जिस तरह तुम घर की बेटी का अपमान कर रहे हो, तुम्हें मेरी बद्दुआ लगेगी.”

इस पूरे मामले पर तेजप्रताप यादव का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा, “मैं आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता, मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद यादव से अनुरोध करता हूँ कि पिता जी, एक संकेत दीजिए, आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देगी. यह लड़ाई किसी दल की नहीं, परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है.”

हालांकि, इस मामले पर न तो लालू यादव ने कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ी है.

उधर, रोहिणी आचार्य ने हाल ही में एक पोस्ट लिखी, “मेरा अब कोई परिवार नहीं है। संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए.” इसी बीच, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर के चेयरमैन अफरोज आलम ने इस मामले पर वीडियो जारी कर रमीज पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि “मैं रोहिणी का दर्द समझ सकता हूँ। रमीज, जिसका नाम रोहिणी ने लिया है, अपराधी है और हमारे भाई की हत्या में जेल में था. जमानत मिलने के बाद वह सीधे तेजस्वी के पास शरण लेने आया.”

अब यह देखना होगा कि इस पूरे विवाद पर आरजेडी की तरफ से क्या सफाई आती है. फिलहाल लालू यादव के लिए परिवार को संभालना और पार्टी को फिर से खड़ा करना तेजस्वी यादव के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

10 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

11 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

11 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

11 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

12 hours ago