Entertainment

Twilight की बेला का नो-फिल्टर सच ! हॉलीवुड में औरतें पपेट, डायरेक्टर बनते ही बेनकाब किया ग्लैमरस दुनिया का दोहरा चेहरा

‘ट्विलाइट’ की बेला यानी हम सबकी चहेती क्रिस्टन स्टीवर्ट इन दिनों काफी ‘नो-फिल्टर’ मोड में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘The Chronology of Water’ के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाली क्रिस्टन ने हॉलीवुड के ‘ग्लैमरस’ पर्दे के पीछे का कड़वा सच दुनिया के सामने रख दिया है।
क्रिस्टन का कहना है कि अगर आप हॉलीवुड में एक एक्ट्रेस हैं, तो आपको अक्सर एक ‘कठपुतली’ यानि पपेट की तरह ट्रीट किया जाता है।

डायरेक्टर बनते ही बदल गई दुनिया
क्रिस्टन ने एक इंटरव्यू में अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि जब वो एक्टिंग करती थीं, तो लोग उन्हें सीरियसली से नहीं लेते थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने डायरेक्टर की कुर्सी संभाली, लोगों का बर्ताव रातों-रात बदल गया। क्रिस्टन ने बताया की, “पहली बार जब मैं अपनी फिल्म को लेकर मीटिंग्स में बैठी, तो लोगों ने मुझसे ऐसे बात की जैसे मेरे पास वाकई में दिमाग हो।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंडस्ट्री में निर्देशकों को ‘भगवान’ जैसा दिखाने का जो मिथ है, उसे पुरुषों ने खुद को महान दिखाने के लिए बनाया है।

कान्स में बजा डंका!
भले ही क्रिस्टन इंडस्ट्री के सिस्टम से नाराज हों, लेकिन उनकी फिल्म ‘The Chronology of Water’ ने धमाका कर दिया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में जब इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, तो ऑडियंस ने 6 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेसन में तालिया बजाईं। फिल्म में लीड रोल निभा रहीं इमोजेन पूट्स की परफॉर्मेंस को क्रिस्टन ने ‘अन-बिलीवेबल’ बताया है।

क्रिस्टन स्टीवर्ट अब सिर्फ स्क्रीन पर दिखने वाली एक सुंदर चेहरा नहीं रहना चाहतीं। वो अपनी शर्तों पर फिल्में बनाना चाहती हैं और हॉलीवुड के इस ‘पपेट कल्चर’ को जड़ से उखाड़ना चाहती हैं।

news desk

Recent Posts

त्योहारों से ठीक पहले रेलवे का धमाकेदार सरप्राइज: 11 लाख से ज्यादा कर्मियों की चमकेगी किस्मत!

दीपावली के ठीक पहले देश के करोड़ों रेलकर्मियों के लिए एक ऐसी खुशखबरी सामने आई…

2 hours ago

Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद एक…

3 hours ago

UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आजमगढ़-आगरा को मिले नए CDO; DGME की नियुक्ति के नियम भी बदले

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईएएस…

3 hours ago

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम…

4 hours ago

चुनाव आयोग की बढ़ी मुश्किलें! री-काउंटिंग की रिकॉर्डिंग न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी चुनाव आयोग की एक लापरवाही पर देश की सर्वोच्च अदालत…

4 hours ago

26/11 की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘प्रहार’, उज्ज्वल निकम के रोल में दिखेंगे राजकुमार राव

26/11 का वह काला दिन, जब गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से मुंबई कांप उठी…

5 hours ago