Trending News

उत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि: दिल्ली-यूपी में बारिश, हरियाणा-राजस्थान में तूफान और बिजली कड़कने से बदला मौसम

लखनऊ। जनवरी का महीना अब खत्म होने वाला है और ठंड भी कम हो गई है। लेकिन मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार मौसम फिर बदल सकता है।

देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश होने की खबर है।

उत्तर भारत में बारिश, ओलावृष्टि और शीतलहर का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में बारिश की संभावना है। 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में, जबकि 27-28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली कड़कने, गरजने और तेज हवाओं के साथ मौसम का अस्थिर मिजाज रहने का अनुमान है। हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर: 27 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान: बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश: 27-28 जनवरी को हल्की बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली: येलो अलर्ट जारी
  • छत्तीसगढ़: 28 जनवरी को बारिश की संभावना
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, वेस्ट यूपी, राजस्थान: कई जगहों पर ओलावृष्टि का खतरा
  • बिहार: 28 जनवरी को बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट
  • मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: 27 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश
  • केरल और माहे: 27 जनवरी को बारिश के आसार

घना कोहरा और शीत लहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

  • दिल्ली: न्यूनतम तापमान 4.4°C
  • नोएडा और गाजियाबाद: न्यूनतम तापमान लगभग 5°C

राज्यवार शीतलहर और कोहरे का अनुमान

  • उत्तराखंड: 27 जनवरी
  • हिमाचल प्रदेश: 28 से 31 जनवरी
  • उत्तर प्रदेश: 27, 29 और 30 जनवरी
  • राजस्थान: 28 से 30 जनवरी
  • बिहार: 29 से 31 जनवरी
  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 28 से 31 जनवरी

news desk

Recent Posts

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

2 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

3 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

3 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

4 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

4 hours ago

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…

5 hours ago