Trending News

नई नवेली दुल्हन करती रह गई इंतजार…. इधर दूल्हे मियां मेंहदी में आई डांसर को लेकर फरार हो गए

शादी से ठीक पहले प्रेमी या प्रेमिका के साथ दूल्हा या दुल्हन के भागने की खबरें तो आपने पढ़ी होगी लेकिन अलीगढ़ से ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। शादी होने वाली थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन दूल्हे की आंखें शादी में डांस करने आई डांसर से मिली। दोनों में नजर भर का करार हुआ और दूल्हा डांसर के साथ फरार हो गया। डांसर के साथ दूल्हे के भागने की खबर ने मंडप में कोहराम मचा दिया।

3 दिसंबर को निकाह, 4 को प्यार और फिर फरार!
ये मामला शुरू हुआ 3 दिसंबर 2025 से, जब बिलाल का निकाह बड़े धूमधाम से गुलिस्तां के साथ हुआ। घर में खुशियां छाई थीं क्योंकि दो दिन बाद ही बिलाल की बहन की भी शादी थी। 4 दिसंबर को मेहंदी की रस्म में रौनक लगाने के लिए 2 डांसर को बुलवाया गया था जिसमें से एक डांसर सोनी उर्फ शबनम शाह भी आई थी

सोनी ने ऐसा डांस किया कि महफिल तो लूटी ही, साथ ही दूल्हे मियां का दिल भी लूट ले गई। रस्म खत्म हुई तो बिलाल भाईसाहब ‘शिष्टाचार’ दिखाते हुए सोनी को घर छोड़ने चले गए। बस, वहीं से मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और नई नवेली दुल्हन के बजाय बिलाल का वक्त फोन की स्क्रीन पर बीतने लगा।

जयपुर के होटल में खुला ‘सीसीटीवी’ वाला राज
बिलाल कुछ दिन पहले अचानक गायब हो गया। घरवालों ने सोचा लड़का परेशान है, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन 11 फरवरी 2026 की शाम को जब जयपुर के एक होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, तो सबकी आंखें फटी रह गईं। फुटेज में बिलाल अपनी उसी ‘मेहंदी वाली डांसर’ सोनी के साथ मजे से घूमता नजर आ रहा है।

पत्नी का आरोप
पीड़ित पत्नी गुलिस्तां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए सोनी पर हनीट्रैप का गंभीर आरोप लगाया है। गुलिस्तां का दावा है: “सोनी पहले भी कई लड़कों को अपने प्रेम जाल में फंसा चुकी है”।

परिजनों को डर है कि सोनी का आपराधिक इतिहास है और वह बिलाल को नुकसान पहुँचा सकती है। घरवालों के मुताबिक, पिछले साल एक युवक का शव कब्रिस्तान में मिला था, जिसके तार भी लोग सोनी से जोड़ रहे हैं।
फिलहाल बिलाल और सोनी ‘फरार’ हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

news desk

Recent Posts

केरल में बढ़े मतदान प्रतिशत ने बिगाड़ा समीकरण, कांग्रेस की बढ़ी उम्मीदें तो राजीव चंद्रशेखर के दावों ने चौकाया !

त्रिवेंद्रम, 10 अप्रैल 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार वोटिंग ने नया जोश…

4 minutes ago

‘तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ’…टीचर के अश्लील मैसेज की छात्रा ने ऐसे खोली पोल

सागर जिले का निवासी आरोपी शिक्षक अमित साहू पिछले एक साल से कॉलेज में भूगोल…

6 minutes ago

IPL 2026: लखनऊ को मिला दूसरा ‘धोनी’! 21 साल के मुकुल चौधरी ने हेलीकॉप्टर शॉट से जिताया हारा हुआ मैच

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में एक समय लखनऊ सुपर जायंट्स की…

26 minutes ago

बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर की बढ़ीं मुश्किलें, वायरल वीडियो बना गले की हड्डी, Owaisi हुए नाराज, तोड़ा नाता

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक कथित वायरल वीडियो को लेकर नया बवाल खड़ा हो…

37 minutes ago

इजरायल को ‘कैंसर’ बताने पर भड़के नेतन्याहू, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब; मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

मध्य पूर्व (Middle East) में जारी तनाव अब जुबानी जंग में तब्दील हो चुका है।…

2 hours ago

क्या आपके पैरों का दर्द सिर्फ थकान है या किसी बड़ी बीमारी का संकेत? जाने क्या कहते है एक्सपर्ट्स

भागदौड़ भरी जिंदगी में पैरों में दर्द होना एक आम बात मानी जाती है। अक्सर…

4 hours ago