Trending News

प्रयागराज: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कोर्ट का बड़ा फैसला, पॉक्सो के तहत FIR दर्ज करने का निर्देश

प्रयागराज में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। एडीजे (रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट) ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानन्द गिरी के खिलाफ नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज होगा और झूंसी थाने की पुलिस को जांच सौंपी गई है।

यह आदेश एडीजे विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रहमचारी  की अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया। अर्जी में आरोप लगाया गया था कि आश्रम या शिविर की आड़ में नाबालिग बच्चों का यौन शोषण किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि दो नाबालिगों ने उनसे संपर्क कर आपबीती बताई। 13 फरवरी को कोर्ट ने दोनों के वीडियो-ग्राफ्ड बयान दर्ज किए, जिन्हें आदेश का आधार माना गया।

बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 में माघ मेले के दौरान यह मामला पहली बार उठा। पहले पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर 8 फरवरी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई। कोर्ट ने आरोपों को गंभीर मानते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना पूरी करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

बता दें कि हाल के महीनों में सरकार और शंकराचार्य के बीच मतभेद खुल के सामने आये थे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खुलकर बयान दे चुके हैं। ऐसे में एफआईआर के आदेश के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं—समर्थक इसे “आवाज उठाने की सजा” बता रहे हैं, जबकि विरोधी पक्ष कह रहा है कि कानून अपना काम कर रहा है।

फिलहाल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है, जो तय करेगी कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।

news desk

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

31 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

32 minutes ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

35 minutes ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

36 minutes ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

37 minutes ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

39 minutes ago