क्रिकेट की दुनिया में सालों तक एक ही टीम का खौफ रहा-ऑस्ट्रेलिया। जब भी किसी बड़े रिकॉर्ड की बात आती थी, कंगारू टीम सबसे ऊपर नजर आती थी। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। आधुनिक क्रिकेट में अब भारतीय टीम अपना ऐसा साम्राज्य खड़ा कर रही है, जिसके आगे विरोधी टीमें पानी मांगती दिख रही हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 402 रन का पहाड़ खड़ा कर 170 रन से जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया ने एक ऐसा कीर्तिमान मजबूत कर लिया है, जहां पहुंचना फिलहाल किसी भी टीम के लिए ख्वाब जैसा है।
वनडे क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा पार करना किसी भी टीम के लिए एवरेस्ट फतह करने जैसा होता है। लेकिन भारतीय टीम को अब इस बड़े टोटल का चस्का लग चुका है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत वनडे इतिहास में 8वीं बार थी जब भारत ने 400+ का स्कोर बनाया।
दिलचस्प बात यह है कि खुद को सबसे ‘खूंखार’ कहने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस रेस में भारत के आस-पास भी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में सिर्फ 3 बार 400 का आंकड़ा पार किया है। यानी इस मामले में भारत अब कंगारुओं से कोसों आगे निकल चुका है।
युवा ब्रिगेड का धमाका: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कप्तान शुभमन गिल (154 रन) और ईशान किशन (125 रन) के तूफानी शतकों और रोहित शर्मा के 48 रनों की बदौलत भारत ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
400 रन के आंकड़े पर बादशाहत हासिल करने के बाद अब क्रिकेट फैंस और जानकारों के जेहन में एक ही सवाल है—क्या टीम इंडिया वनडे क्रिकेट का वो ‘महा-रिकॉर्ड’ बना पाएगी जो अब तक अछूता है? यानी 500 रनों का आंकड़ा!
फिलहाल इस 500 रन की दहलीज के सबसे करीब सिर्फ इंग्लैंड की टीम पहुंची है। इंग्लैंड ने दो बार इस जादुई आंकड़े को छूने की कोशिश की है:
फिलहाल वनडे में भारत का सबसे हाईएस्ट टोटल 418 रन है, जो उसने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में लग रहा था कि यह रिकॉर्ड टूट जाएगा, लेकिन टीम 402 रन पर रुक गई।
लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का एक मुकाबला अभी बाकी है। जिस आक्रामक अंदाज में शुभमन गिल की कप्तानी में यह युवा टीम खेल रही है, उसे देखकर लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब भारत न सिर्फ अपना 418 रन का रिकॉर्ड तोड़ेगा, बल्कि इंग्लैंड के 498 रन के घमंड को चकनाचूर कर वनडे क्रिकेट में 500 रन का नया इतिहास भी लिख देगा।
ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी Advit Jewels का “IPO” बाजार में आने से पहले ही निवेशकों…
कोलकाता ।पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर जारी सियासी घमासान के…
राजस्थान के कोटा में नई माताएं की मौत का मामला अब एक बेहद संवेदनशील मोड़…
मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों और बयानों दोनों को लेकर चर्चा में…
नई दिल्ली: नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी राहत…
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में 18 जून को सोने और चांदी की कीमतों में…