दुनिया के सबसे फेमस फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 इस बार भी अपने क्रिएटिव अंदाज़ के साथ ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में सुर्खियों में रहा। न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में ऑर्गनाइज़्ड इस इवेंट की थीम “Fashion is Art” (फैशन ही कला है) पर रखी गई, जिसने पूरे रेड कार्पेट को एक लाइवली आर्ट गैलरी में बदल दिया।
इस साल का रेड कार्पेट ट्रेडिशनल फैशन शो से कहीं आगे बढ़कर एक इमर्सिव आर्ट एक्सपीरियंस के रूप में सामने आया। इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि हर कदम पर विज़ुअल और एस्थेटिक फील मिले। यह सिर्फ एक वॉकवे नहीं, बल्कि एक आर्टिस्टिक स्टेटमेंट स्पेस बन गया, जिसने फैशन और आर्ट के बीच की सीमाओं को धुंधला कर दिया।
इवेंट में शामिल हॉलीवुड और इंटरनेशनल सितारों ने अपनी-अपनी आउटफिट चॉइसेज़ के जरिए थीम को पूरी तरह जीवंत कर दिया। कई सेलेब्रिटीज़ ने स्कल्पचरल और आर्किटेक्चरल डिज़ाइन वाले गाउन पहने मेटैलिक शेड्स, क्रिस्टल डिटेलिंग और बोल्ड कलर पैलेट्स का शानदार उपयोग देखने को मिला हर आउटफिट को केवल ड्रेस नहीं, बल्कि एक कॉन्टेम्पररी आर्ट पीस के रूप में प्रस्तुत किया गया
रेड कार्पेट पर कई बड़े नामों ने अपनी मौजूदगी से सबको अट्रैक्ट किया। स्पेशली बियॉन्से का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, क्योंकि वो इस साल की को-चेयर भी थीं। उनके अलावा अन्य ग्लोबल सेलेब्रिटीज़ ने भी अपने एक्सपेरिमेंटल और इनोवेटिव फैशन सेंस से मीडिया और फैंस का ध्यान खींचा।
इस वर्ष का मेट गाला केवल एक फैशन इवेंट नहीं, बल्कि फैशन और आर्ट का एक ग्लोबल फ्यूज़न शोकेस साबित हुआ। रेड कार्पेट पर दिखे इनोवेटिव लुक्स ने बतया की कर दिया कि आने वाले समय में फैशन इंडस्ट्री और भी ज्यादा आर्ट-ड्रिवन और एक्सपेरिमेंटल दिशा में आगे बढ़ेगी।
नई दिल्ली: घर में पेड़-पौधे लगाना न सिर्फ हरियाली बढ़ाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र में…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 जनवरी से 3 मार्च 2027 तक खेली जाने वाली…
पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त के दावों के बीच एक बड़ी…
बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस के बीच अक्सर स्थापित सितारों पर सवाल उठते हैं, लेकिन…
मथुरा: राधा अष्टमी के अवसर पर राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ उनसे जुड़ी पौराणिक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…