थिएटर में फ्लॉप, OTT पर हिट बनी O’ Romeo
आज के दौर में फिल्मों का सफर सिर्फ थिएटर तक सीमित नहीं रह गया है। कई बार जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पातीं, वही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आकर ऑडियंस का दिल जीत लेती हैं। कुछ ऐसा ही रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘O’ Romeo’ के साथ देखने को मिल रहा है।
थिएटर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। खास बात यह है कि ‘O’ Romeo’ इस समय रोमांटिक कैटेगरी में टॉप 10 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बना चुकी है। यानी जो फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को रोक नहीं कर पाई, वही अब घर बैठे दर्शकों की पसंद बनती जा रही है।
‘O’ Romeo’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें Shahid Kapoor लीड रोल में नजर आते हैं। उनके साथ Tripti Dimri अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा Tamannaah Bhatia और Disha Patani भी फिल्म का हिस्सा हैं। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई।
10 अप्रैल 2026 को Prime Video पर रिलीज होते ही फिल्म को नए दर्शक मिले। यहां इसे अच्छी व्यूअरशिप मिल रही है और यह तेजी से ट्रेंड कर रही है। ओटीटी पर अक्सर कंटेंट को अलग नजरिए से देखा जाता है। कहानी और परफॉर्मेंस को ज्यादा अहमियत मिलती है, शायद यही वजह है कि ‘O’ Romeo’ को दूसरा मौका मिल गया।
फिल्म 1990 के दशक के मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। कहानी उस्तारा नाम के एक खतरनाक हिटमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्शा नाम की एक विधवा से बेइंतहा प्यार करता है। अफ्शा अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है, और इसी बदले और प्यार के बीच कहानी आगे बढ़ती है। यह एक डार्क क्राइम रोमांस है, जहां इमोशन, धोखा और हिंसा, सब कुछ एक साथ देखने को मिलते है।
फिल्म को डायरेक्ट Vishal Bhardwaj ने किया है और यह एस. हुसैन जैदी की किताब ‘Mafia Queens of Mumbai’ से प्रेरित होकर बताई जाती है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब ₹8.5 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, बाद में मूवी का कलेक्शन धीमा रहा और कुल मिलाकर यह 70-86 करोड़ रुपये के आसपास ही सिमट गई।
‘O’ Romeo’ यह दिखाती है कि किसी फिल्म की किस्मत सिर्फ बॉक्स ऑफिस से तय नहीं होती। सही प्लेटफॉर्म और सही ऑडियन्स मिल जाएं, तो वही फिल्म फिर से लोगों को पसंद आने लगती है, और ‘O’ Romeo’ के साथ भी ऐसा ही हुआ है।
इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…
ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…
बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…
अबू धाबी, 11 अप्रैल 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हालिया क्षेत्रीय संकट के बाद…