साउथ मेगास्टार राम चरण की मच-अवेटेड फिल्म ‘Peddi’ (RC16) को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचा हुआ है, लेकिन इस बार वजह कोई ऑफिशियल टीज़र नहीं बल्कि एक अनचाहा ‘लीक’ है। फिल्म के सेट से एक स्पेशल सॉन्ग की फुटेज जैसे ही लीक हुई, प्रोडक्शन हाउस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए इंटरनेट पर क्लीन-अप ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
खबरों की मानें तो यह पूरा ड्रामा हैदराबाद के पास जनवाड़ा में शुरू हुआ, जहाँ फिल्म के एक हाई-वोल्टेज आइटम नंबर की शूटिंग चल रही थी। इस गाने में राम चरण के साथ श्रुति हासन अपने डांस मूव्स का जादू बिखेरने वाली हैं। लेकिन शूटिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर, सेट पर मौजूद ‘प्लेबैक मॉनिटर’ से चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया गया 53 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। मेकर्स के लिए यह एक बड़ा झटका था क्योंकि उन्होंने इस गाने को फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैक रखा था।
लीक की खबर मिलते ही फिल्म की साइबर और लीगल टीम ने मोर्चा संभाल लिया। टीम ने ‘डैमेज कंट्रोल’ मोड में आते सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अब तक 400 से ज्यादा पायरेटेड लिंक्स को जड़ से हटा दिया है। मेकर्स ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि फिल्म की प्राइवेट प्रॉपर्टी को बिना परमिशन के शेयर करना भारी पड़ सकता है, और वे ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।
बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप है। इस बड़े बजट के प्रोजेक्ट में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है, जबकि लेजेंडरी ए.आर. रहमान का म्यूजिक फिल्म में चार चाँद लगाएगा।
श्रुति हासन का स्पेशल अपीयरेंस पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि यह फिल्म पहले जल्द आने वाली थी, लेकिन अब इसके जून 2026 में सिनेमाघरों में रोल आउट करने की उम्मीद है।
भारतीय संसद ने देश के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के कानूनी संरक्षण के लिए एक बड़ा…
महाराष्ट्र सरकार और राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बच्चों की सेहत को…
मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद…
ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए बड़ी और खुशखबरी…
भारतीय FMCG और एडिबल ऑयल सेक्टर की प्रमुख कंपनी गोकुल एग्रो रिसोर्सेज “Gokul Agro Resources”…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) का रोमांच जारी है। अक्सर…