Trending News

Gokul Agro का मुनाफा 74% उछला! Q1 नतीजों के बाद शेयर में धुआंधार तेजी, 5 साल में 1100% से ज्यादा का रिटर्न

भारतीय FMCG और एडिबल ऑयल सेक्टर की प्रमुख कंपनी गोकुल एग्रो रिसोर्सेज “Gokul Agro Resources” ने चालू फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही “Q1FY27” में शानदार परफॉर्मेंस दी है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 74% बढ़कर 123.74 करोड़ रुपए हो गया है। मजबूत नतीजों के आते ही शेयर बाजार में निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला और कंपनी का शेयर 7% से ज्यादा उछलकर अपने ऑल-टाइम हाई के बेहद करीब पहुंच गया।

शेयर बाजार में कैसा रहा एक्शन?

तिमाही नतीजे जारी होने के बाद गुरुवार को गोकुल एग्रो के शेयरों में भारी लिवाली दर्ज की गई। शेयर का भाव 7% से अधिक बढ़कर 238.25 रुपए तक पहुंच गया, यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर 249.92 रुपए के काफी करीब ट्रेड कर रहा है।

मैनेजमेंट का क्या कहना है?

कंपनी के (CMD ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा: “हमारी प्रॉफिटेबिलिटी में हुई बढ़त रेवेन्यू ग्रोथ से भी बेहतर रही है। यह हमारी स्ट्रैटेजिक सोर्सिंग, ऑपरेटिंग एफिशिएंसी, वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स और डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल का सीधा फायदा है। आगे हमारा फोकस कंज्यूमर ब्रांड्स को मजबूत करने, एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी बढ़ाने और कैपेसिटी एक्सपेंशन पर रहेगा।”

एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है की गोकुल एग्रो रिसोर्सेज लगातार अपने ऑपरेटिंग मार्जिन्स और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। बेहतर मार्जिन वाले वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स और ग्लोबल एक्सपोर्ट्स पर बढ़ता फोकस कंपनी को लंबी अवधि में एक मजबूत एफएमसीजी प्लेयर के रूप में स्थापित कर रहा है।

news desk

Recent Posts

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

10 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

10 hours ago

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

11 hours ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

11 hours ago

FATF से पहले पाकिस्तान का दिखावटी स्टंट! मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम

FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…

11 hours ago