"वरमाला से पहले खुला दूल्हे का राज"
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक खुशियों भरी शादी का माहौल अचानक हंगामे में बदल गया, जब दुल्हन ने वरमाला के बाद ही दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया. यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. दरअसल, बरेली से आई बारात के स्वागत में सब कुछ बेहद शानदार तरीके से हो रहा था, लेकिन जैसे ही जयमाला की रस्म पूरी हुई, दुल्हन की नज़र दूल्हे की अजीब चाल पर पड़ी. उसकी चाल में हल्का खिंचाव और लचक देखकर दुल्हन को शक हुआ, और फिर जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया.
परिजनों द्वारा की गई जांच में पता चला कि कुछ समय पहले दूल्हे की एक दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसकी पीठ में स्टील की रॉड डाली गई थी. ये जानकारी दुल्हन और उसके परिवार से पूरी तरह छिपाई गई थी. सच्चाई सामने आते ही दुल्हन ने स्टेज पर ही दूल्हे और उसके परिवार पर झूठ बोलने और विश्वासघात का आरोप लगाया.
इस बयान के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस तक को बुलाना पड़ा. देर रात गांव में ‘एमरजेंसी पंचायत’ बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत चली. कई घंटों की बहस और सामाजिक दबाव के बाद और पिता के आत्महत्या की धमकी देने के बाद दुल्हन ने आखिरकार समझौता कर लिया और ससुराल जाने को तैयार हुई. वहीँ दूल्हे के परिवार ने माफ़ी मांगते हुए दुल्हन पक्ष को भरोसा दिलाया कि वे आगे से किसी बात को छिपाएंगे नहीं और पूरे सम्मान के साथ रिश्ते को निभाएंगे.
नई दिल्ली: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक गतिविधियों और रिश्तों…
अंतरराष्ट्रीय मामलों में 51% भारतीयों ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा…
आज के समय में कई युवा फोन पर बात करने से बचते हैं। अगर किसी…
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चल रहा हड़कंप…
मुंबई। मुंबई के भायखला इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और रोंगटे खड़े कर देने…
ग्लोबल इकोनॉमी के स्लोडाउन और मार्केट के हर चैलेंज को क्रैक करते हुए देश के…