लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी यहां सात मुकाबले खेले जाने की संभावना है।
बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने की संभावना है। आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर राजधानी लखनऊ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टी20 विश्व कप के खत्म होते ही क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
आईपीएल 2026 में 10 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। पिछले साल के अंत में सऊदी अरब के जेद्दा में मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया था, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी ने जमकर खिलाड़ियों की खरीदारी की थी। अब टीमें नीलामी में बनाई गई अपनी रणनीति को मैदान पर उतारने की तैयारी में हैं।
आईपीएल में कैसा रहा है LSG का प्रदर्शन?
Lucknow Super Giants ने साल 2022 में आईपीएल में डेब्यू किया था। KL Rahul की कप्तानी में टीम ने अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके बाद 2023 में भी लखनऊ की टीम लीग स्टेज पार करने में सफल रही। उस सीजन के दूसरे हाफ में Krunal Pandya ने टीम की कमान संभाली थी, क्योंकि केएल राहुल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
हालांकि 2024 के सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ 7 जीत ही दर्ज कर सकी और लीग स्टेज से ही बाहर हो गई।
इसके बाद फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए केएल राहुल को रिलीज कर दिया और आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में Rishabh Pant को 27 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पंत की कप्तानी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही।
इसके अलावा लखनऊ ने युवा खिलाड़ी Arjun Tendulkar को भी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने Shardul Thakur को Mumbai Indians के साथ ट्रेड किया और उनकी जगह अर्जुन को टीम में लिया। अर्जुन तेंदुलकर 2021 से 2025 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे।
आईपीएल की विजेता टीम
2008: राजस्थान रॉयल्स
2009: डेक्कन चार्जर्स
2010: चेन्नई सुपर किंग्स
2011: चेन्नई सुपर किंग्स
2012: कोलकाता नाइटराइडर्स
2013: मुंबई इंडियंस
2014: कोलकाता नाइटराइडर्स
2015: मुंबई इंडियंस
2016: सनराइजर्स हैदराबाद
2017: मुंबई इंडियंस
2018: चेन्नई सुपर किंग्स
2019: मुंबई इंडियंस
2020: मुंबई इंडियंस
2021: चेन्नई सुपर किंग्स
2022: गुजरात टाइटंस
2023: चेन्नई सुपर किंग्स
2024: कोलकाता नाइटराइडर्स
2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
विकास (Evolution) की प्रक्रिया को लेकर वैज्ञानिकों ने एक बेहद दिलचस्प खोज की है। रिसर्च…
मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान को लेकर एक नई बहस तेज…
यूपी: लखनऊ से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी…
ईरान से बढ़ते संघर्ष के बीच अब दुनिया की नजर हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)…
हम सबको बताया गया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी लाइफ सेट कर देगा, काम…
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच Iran से एक बड़ी खबर सामने आ…