Trending News

अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, मकान पर गिरी; 39 यात्री सवार, पुलिस-सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में 39 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर मकान पर गिरी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गांदरबल के गुंड क्षेत्र में हुआ। अमरनाथ धाम से लौट रही बस खतरनाक पहाड़ी मार्ग पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर नीचे स्थित एक मकान पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

करीब 30 श्रद्धालु घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना में अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उपराज्यपाल ने लिया घटना का संज्ञान

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे का संज्ञान लेते हुए गांदरबल के उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज और हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

2 जुलाई से जारी है अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू हुई है और 28 अगस्त तक चलेगी। अब तक 4.15 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यात्रा पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग, दोनों रास्तों से संचालित की जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

संसद में पेश हुए ITR आंकड़े: 5 साल में 142 से बढ़कर 576 हुए ‘सुपर-रिच’ टैक्सपेयर्स

नई दिल्ली। भारत में बंपर आर्थिक ग्रोथ के बीच सुपर-रिच (अति-अमीर) वर्ग की संख्या में…

20 minutes ago

CWG 2026: पोलियो, घरेलू हिंसा और खुदकुशी का विचार… फिर दूसरे पति का साथ और ग्लासगो में भारत को दिलाया ‘गोल्ड’

ग्लासगो/नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) में भारतीय…

31 minutes ago

मिडिल ईस्ट जंग का ‘साइड इफेक्ट’: अगस्त से महंगे होंगे टीवी, कार, कपड़े और चाय; त्योहारों से पहले 8% तक बढ़ेगी महंगाई

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (ईरान और वेस्ट एशिया) में जारी भीषण जंग और भू-राजनीतिक तनाव…

39 minutes ago