Entertainment

थलापति विजय की विदाई फिल्म ‘Jana Nayagan’ पर सियासत: ट्रेलर आज होगा रिलीज, पर क्यों मचा है बवाल?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘Jana Nayagan’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों के साथ-साथ विवादों के केंद्र में आ गई है। एक तरफ जहां आज शाम फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु की राजनीति में इस फिल्म को लेकर घमासान शुरू हो गया है।

आज शाम आएगा ट्रेलर

प्रशंसकों का लंबा इंतजार आज खत्म होने वाला है। मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर आज, 3 जनवरी 2026 को शाम 6:45 बजे तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगु और हिंदी) में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के नए पोस्टर में विजय के साथ बॉबी देओल और ममिता बैजू एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

फिल्म की रिलीज से ठीक पहले तमिलनाडु और केरल में बड़ा विवाद खड़ा हो गए हैं। इस फिल्म के सुबह के शोज को मंजूरी नहीं मिली है।

विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी TVK (तमिलगा वेट्टी कड़गम) के जरिए सत्ताधारी सरकार पर तीखे हमले किए हैं। प्रशंसकों और पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स इसे ‘टारगेटेड प्रेशर’ बता रहे हैं ताकि रिलीज से पहले फिल्म का ‘हाइप’ कम किया जा सके।

कब होगी रिलीज?

तमाम विवादों के बावजूद, ‘Jana Nayagan’ पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर प्रभास की ‘द राजा साब’ से होने की उम्मीद है, लेकिन विजय की यह विदाई फिल्म एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।

news desk

Recent Posts

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…

3 hours ago

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

13 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

16 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

17 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

17 hours ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

18 hours ago