Trending News

तेज प्रताप ने मेरे कपड़े उतरवाए, न्यूड वीडियो बनाया और फिर… तेजू के हनुमान ने ये क्या आरोप लगा दिया

पटना। बिहार में चुनावी माहौल थम चुका है और नई सरकार भी बन गई है, लेकिन लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़े विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी गतिविधियाँ अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती हैं, और इस बार उन पर लगे ताज़ा आरोपों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजप्रताप यादव के बेहद करीबी रहे सहयोगी अविनाश कुमार उर्फ सौरभ, जो खुद को उनका ‘हनुमान’ बताते थे अविनाश कुमार उर्फ सौरभने तेजप्रताप पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सौरभ लंबे समय से तेजप्रताप के साथ दिखाई देते रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए वीडियो–रील्स आदि बनाते थे।

क्या है सौरभ का आरोप?

सौरभ के मुताबिक, यह घटना रविवार की है, जब वे खान सर के भाई के रिसेप्शन में मौजूद थे। उनका आरोप है कि तेजप्रताप उनसे नाराज़ हो गए और वहीं पर उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्हें तेजप्रताप के सरकारी आवास, 26 नंबर बंगले, पर बुलाया गया।

सौरभ ने दावा किया कि बंगले पर पहुंचते ही उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप तो और गंभीर तब हो गया जब उन्होंने बताया कि उनके कपड़े उतरवाए गए। उनका न्यूड वीडियो बनाया गया। इस दौरान बंगले पर कई लोग मौजूद थे।किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

सौरभ का कहना है कि उनका मोबाइल फोन रात 9 बजे से लेकर 1:30 बजे रात तक तेजप्रताप यादव के आवास पर ही रखा गया, ताकि वे किसी को घटना की जानकारी न दे सकें।

तेजप्रताप की तरफ से प्रतिक्रिया?

इस पूरे मामले पर अब तक तेजप्रताप यादव का कोई बयान या सफाई सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और यह विवाद उनके लिए एक नई राजनीतिक परेशानी बन सकता है।

news desk

Recent Posts

क्रूड ऑयल में फिर लगी आग! ब्रेंट 106 डॉलर के पार, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ेगा इसका असर?

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर एक…

36 seconds ago

पारसी समुदाय में शव न जलता है, न दफनाया जाता है! ‘टावर ऑफ साइलेंस’ में आखिर क्या होता है अंतिम संस्कार का ये अनोखा तरीका?

नई दिल्ली: भारत में अलग-अलग धर्मों और समुदायों में अंतिम संस्कार की परंपराएं अलग-अलग हैं।…

2 minutes ago

मुर्गियों ने क्यों घटा दिया अंडा देना? भीषण गर्मी और जहरीली धुंध से पोल्ट्री पर दोहरी मार, बढ़ी किसानों की चिंता

कुआलालंपुर: मलेशिया में अंडों के उत्पादन में लगातार गिरावट ने पोल्ट्री कारोबार से जुड़े किसानों…

6 minutes ago

चीन के अमीरों में क्यों मचा हड़कंप? विदेशी संपत्ति पर टैक्स का शिकंजा कसकर आखिर क्या हासिल करना चाहता है ड्रैगन

बीजिंग: चीन में आर्थिक दबाव बढ़ने के बीच अब वहां के अमीर उद्योगपतियों और अरबपतियों…

8 minutes ago

11 MLC सीटें, 50 से ज्यादा जिलों पर नजर! यूपी के इन इलाकों में उम्मीदवारों की होगी असली परीक्षा, जानें किसका कार्यकाल खत्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों…

10 hours ago