Trending News

OMG! WWE के चैम्पियन खिलाड़ी Brock Lesnar की हजारों फैंस के बीच हुई बेइज्जती!

24 नवंबर 2025 को हुए WWE Raw के एपिसोड ने Survivor Series WarGames प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले माहौल को पूरी तरह गरमा दिया. शो का एंड एक बड़े ब्रॉल के साथ हुआ, जब ब्रॉक लैसनर ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए अपने पुराने राइवल्स Roman Reigns और CM Punk की टीम के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया.

ब्रॉक लैसनर ने किया “द विज़न” टीम को जॉइन
WWE Raw के मेन इवेंट ने तो पूरे शो को हाइजैक कर लिया. WarGames एडवांटेज मैच में Logan Paul और Drew McIntyre ने The Usos को चित्त कर दिया. इस जीत के साथ, हील फैक्शन ‘द विज़न’ ने WarGames मैच में एंट्री का बड़ा फायदा ‘लॉक’ कर लिया है.

जैसे ही मैच खत्म हुआ, रिंगसाइड पर हंगामा हुआ. तभी ट्राइबल चीफ Roman Reigns ने एंट्री लेकर हील फैक्शन पर ताबड़तोड़ सुपरमैन पंच बरसा दिए. लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब ‘द बीस्ट’ Brock Lesnar ने एंट्री मारी और अपने पुराने साथी Paul Heyman के ‘द विज़न’ ग्रुप को जॉइन कर लिया. लैसनर ने आते ही बेबीफेस टीम पर ज़ोरदार अटैक कर दिया, जिससे Survivor Series WarGames का ये महा-मुकाबला अब एपिक लेवल पर पहुँच गया है.

स्टेज पर फिसले लैसनर:
एंट्री के दौरान, ब्रॉक लैसनर अपने सिग्नेचर स्टॉम्प के साथ पायरोटेक्निक्स के समय अचानक फिसल गए और पीठ के बल गिर पड़े. हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और इस अजीबोगरीब पल पर वो खुद भी हँसते हुए दिखाई दिए.


WWE Raw की शुरुआत मेगा-शोडाउन से हुई. Roman Reigns ने रिंग में Cody Rhodes के साथ एंट्री की, और उन्हें जॉइन किया CM Punk ने. WarGames से पहले इन तीन दिग्गजों का क्लैश फैंस के लिए एक विज़ुअल ट्रीट था. लेकिन माहौल तब गरम हुआ जब रोमन रेंस ने सीएम पंक की वर्ल्ड चैंपियनशिप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘वो बेल्ट उनके कंधे पर ज़्यादा अच्छी लगेगी’.

सुपरस्टार Penta को लगी चोट
WWE Raw में एक और बड़ी घटना घटी जब Solo Sikoa का सामना Penta से हुआ. मैच के दौरान रिंग के बाहर डाइव लगाते समय Penta घायल हो गए. उन्हें चोट इतनी गंभीर लगी कि रेफरी को बीच में आकर मैच रोकना पड़ा और Solo Sikoa को रेफरी स्टॉपेज के ज़रिए विजेता घोषित किया गया.

डॉमिनिक ने ‘नकली जॉन सीना’ को पीटा
मिड-कार्ड में एक हल्का-फुल्का लेकिन अजीबोगरीब सेगमेंट देखने को मिला. Dominik Mysterio को एक नकली जॉन सीना ने चुनौती दी. असली जॉन सीना के सिग्नेचर मूव्स का इस्तेमाल करते हुए, डॉमिनिक ने नकली सीना को बुरी तरह से मारते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

WarGames के लिए दोनों टीमें फाइनल
टीम सीएम पंक: CM Punk, Roman Reigns, Cody Rhodes, The Usos
टीम द विज़न: Brock Lesnar, Drew McIntyre, Logan Paul, Bron Breakker, Bronson Reed
WWE Raw के इस एपिसोड ने Survivor Series के लिए जबरदस्त माहौल बना दिया है, जहाँ इन दो शक्तिशाली टीमों के बीच WarGames केज के अंदर ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिलेगा.

news desk

Recent Posts

पेंटागन के डेटाबेस में बड़ा साइबर हमला: 30 लाख से ज्यादा लोगों का संवेदनशील डेटा लीक, अमेरिकी सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का…

24 minutes ago

ChatGPT पर बढ़ा सुरक्षा का सवाल: फ्लोरिडा ने OpenAI के नए AI मॉडल पर रोक की मांग की, GPT-6.1 Astra की रिलीज भी सुरक्षा जांच में फंसी

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल…

25 minutes ago

ग्लैमर की दुनिया से सोशल मीडिया तक पहचान, निधि तिवारी की मौत से उठे कई सवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’…

1 hour ago

“शायद मेरी शादी नहीं होगी…” जानिए क्यों सिंगल मदर बनने जा रही थीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस?

चमकती दुनिया के पीछे छिपे राज और जिंदगी के वह पन्ने, जो लाइमलाइट से दूर…

1 hour ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर घमासान तेज, आज CWC में कांग्रेस तय करेगी अगली रणनीति; SIR पर भी बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण…

2 hours ago