भारतीय SUV बाजार में एक बहुत बड़ा तूफान आने वाला है। अगर आप भी अगले कुछ महीनों में एक नई लग्जरी-प्रीमियम एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद आपको अपना फैसला थोड़ा रोक लेना चाहिए। टाटा मोटर्स पर्दे के पीछे एक ऐसी तैयारी कर रहा है जो देखते ही देखते पूरे बाजार का रुख बदल देगी।
ऑटो इंडस्ट्री के अन्दर से आ रही खबरों ने सभी बड़े कार मैन्युफैक्चरर्स की नींद उड़ा दी है। टाटा मोटर्स अपने दो सबसे बड़े और पुराने ‘तुरूप के इक्के’ को एक ऐसे अवतार में लौटाने जा रहा है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।
“टाटा सिएरा” और “टाटा सफारी” लेकिन सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि इस बार ये गाड़ियां बिना किसी शोर और बिना किसी धुएं के मार्केट पर कब्जा करने आ रही हैं।
इस पूरे मिस्त्री के पीछे जो सबसे बड़ी वजह है, वह है इन गाड़ियों की ड्राइविंग रेंज। रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Sierra EV और Tata Safari EV दोनों ही सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगी।
एक्सपर्ट्स का कहना है की अगर यह दावा सच साबित होता है, तो ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां न सिर्फ शहरों में चलने के लिए बल्कि लंबे सफर के लिए भी सबसे बेहतरीन विकल्प बन जाएंगी, जहां अभी तक सिर्फ पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का राज था।
Tata Sierra EV: इस आइकॉनिक गाड़ी का इंतजार देश में सबसे ज्यादा हो रहा है। खबर है कि इसे जुलाई से सितंबर 2026 के बीच बाजार में उतार दिया जाएगा।
Tata Safari EV: बड़े परिवारों और प्रीमियम गाड़ियों के शौकीनों के लिए सफारी के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को 2026 के फेस्टिवल सीजन (नवंबर-दिसंबर) के आस-पास लॉन्च करने की योजना है।
सिर्फ रेंज ही नहीं, इन गाड़ियों में जो टेक्नोलॉजी दी जा रही है वह सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम सेगमेंट की कारों को टक्कर देगी। ये गाड़ियां टाटा के एडवांस्ड acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही हैं। इसका मतलब यह है कि इनमें ग्राहकों को ऑल-व्हील ड्राइव “AWD” का आप्शन भी मिल सकता है, जो इन भारी-भरकम SUVs को हर तरह के रास्तों और कठिन ऑफ-रोडिंग के काबिल बनाएगा।
गाड़ी के अन्दर 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, लेवल 2 ADAS (जो एक्सीडेंट से बचाने में मदद करता है), पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे अत्याधुनिक फीचर्स मिलेंगे जो सफर को बेहद आरामदायक और सुरक्षित बना देंगे।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Sierra EV की शुरुआती कीमत 20 लाख से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है, जबकि 7-सीटर Safari EV 26 लाख से 32 लाख तक जा सकती है। इस प्राइस रेंज में आते ही ये गाड़ियां हुंडई, महिंद्रा और बीवाईडी जैसी बड़ी कंपनियों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन सकती हैं।
देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर (हौज रानी) से एक बेहद दर्दनाक…
पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है।…
Delhi Hauz Rani Fire Update: देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
केरल मासूम मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कांप उठी पुलिस, सीने और सिर पर गहरी…
देश के प्राइवेट लेंडर्स में से एक, इंडसइंड बैंक “IndusInd Bank” एक बार फिर कॉर्पोरेट…
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल…