Trending News

टैरिफ अब मेरा 5वां पसंदीदा शब्द…’ ट्रंप ने मजाकिया अंदाज़ में किया अमेरिका के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। भारत को लेकर दिए गए उनके कई बयान भी समय-समय पर वायरल होते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रंप अक्सर लोगों के निशाने पर आते रहते हैं और अब टैरिफ और टैक्स को लेकर एक और बयान चर्चा का विषय बनता हुआ नजर आ रहा है।

नॉर्थ कैरोलिना में एक कार्यक्रम के दौरान उनका संबोधन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘टैरिफ’ उनका पसंदीदा शब्द था, लेकिन अब वह इसे अपना पांचवां पसंदीदा शब्द मानते हैं। ट्रंप यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि नए साल से लागू होने वाले बड़े टैक्स कट्स का भी ऐलान किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं पहले कहा करता था कि ‘टैरिफ’ मेरा पसंदीदा शब्द है, लेकिन इससे मुझे परेशानी हो गई। फेक न्यूज़ ने मुझ पर सवाल खड़े कर दिए धर्म का क्या, भगवान का क्या, परिवार का क्या, पत्नी और बच्चों का क्या? इसलिए अब ‘टैरिफ’ मेरा पाँचवां पसंदीदा शब्द है।”ट्रंप ने इस दौरान मीडिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि मीडिया अक्सर उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करती है। इसी वजह से अब वह अपने शब्दों को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क रहते हैं, ताकि किसी तरह का अनावश्यक विवाद खड़ा न हो।

इसके साथ ही टैक्स कट्स को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि ये अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े टैक्स कट होंगे, जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा।

news desk

Recent Posts

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…

4 minutes ago

Bengaluru Tragedy: 11 महीने के बेटे की मौत के बाद मां ने दी जान…  सुसाइड लेटर पर पति ने उठाये सवाल

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट के भैरवेश्वर नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

26 minutes ago

AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, क्या पार्टी में भी होगी छुट्ट ?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

42 minutes ago

दिल्ली: कलयुगी बेटे ने पिता की कनपटी पर तानी बंदूक, लूटे 10 लाख रुपये; दादी के घर से कैश बरामद

नई दिल्ली। देश की राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने…

3 hours ago

क्या ट्रंप का ईरान जीतने का सपना… सपना ही रह जाएगा?

28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद युद्ध…

3 hours ago

Global Markets Crash Alert: ट्रंप के ईरान युद्ध बयान के बाद US, Europe और Asia बाजारों में भारी दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन ने वैश्विक बाजारों में…

3 hours ago