Trending News

घना कोहरा बना आफत: उड़ान सेवाएं ठप, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी किए सख्त निर्देश

नई दिल्ली। घने कोहरे और कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के चलते देशभर में उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। खराब मौसम की वजह से नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी बड़ा कदम उठाना पड़ा है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को यात्रियों की सुविधा से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान में साफ कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की चपेट में पूरी दिल्ली समेत कई अन्य राज्य भी हैं। इसके चलते सैकड़ों उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं, जबकि कई फ्लाइट्स को रद्द भी करना पड़ा है। देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी इस स्थिति से खासा प्रभावित है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने ऑफिस मेमोरेंडम में कहा है कि कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति में एयरलाइंस को यात्रियों को उड़ानों की स्थिति के बारे में समय पर और सटीक जानकारी देनी होगी। उड़ान में देरी या रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को इसके कारणों की स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य होगा।

मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई फ्लाइट लंबे समय तक विलंबित होती है, तो इस दौरान यात्रियों के लिए भोजन और रिफ्रेशमेंट की उचित व्यवस्था करना एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही यात्रियों को री-बुकिंग या टिकट रिफंड का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

मेमोरेंडम में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन यात्रियों ने समय पर चेक-इन कर लिया है, उन्हें बोर्डिंग से इनकार नहीं किया जाएगा, भले ही मौसम की वजह से उड़ान संचालन प्रभावित क्यों न हो।

news desk

Recent Posts

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

2 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

2 hours ago

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में…

3 hours ago

AI की दुनिया में Anthropic का Claude लाया ‘इनविजिबल वॉटरमार्क’, कॉपी-पेस्ट करने पर भी नहीं मिटेगा निशान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही AI…

9 hours ago

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार आपने रेडियो देखा और उसका…

9 hours ago

टाटा मोटर्स को लगा ‘बड़ा झटका’! सेल्स में आई रॉकेट सी तेज़ी, पर मुनाफ़े में 80% की हुई भारी गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गज Tata Motors ने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजे जारी किए…

9 hours ago