Trending News

तमिलनाडु चुनाव 2026:Oponion Poll में DMK की धमाकेदार वापसी? सर्वे में 180+ सीटों का दावा

चेन्नई, 18 अप्रैल 2026 – तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आए नए ओपिनियन पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है। ताजा सर्वे के मुताबिक M. K. Stalin के नेतृत्व वाला Dravida Munnetra Kazhagam गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी करता नजर आ रहा है। लोकपोल सर्वे के अनुसार DMK+ को 181 से 189 सीटें मिल सकती हैं, जो 234 सीटों वाली विधानसभा में मजबूत बहुमत है। वोट शेयर भी करीब 40% रहने का अनुमान है।

वहीं दूसरी ओर All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन काफी पीछे दिख रहा है, जिसे 38 से 42 सीटें और करीब 29% वोट मिलने का अनुमान है।


विजय की TVK की एंट्री, लेकिन सीटों में सीमित असर

इस चुनाव की सबसे चर्चित एंट्री है Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam। पहली बार चुनाव लड़ रही TVK को करीब 23.9% वोट मिलने का अनुमान है, जो किसी नई पार्टी के लिए बड़ा आंकड़ा है।

हालांकि, सीटों के मामले में यह बढ़त उतनी मजबूत नहीं दिख रही। सर्वे के मुताबिक TVK को सिर्फ 8 से 10 सीटें मिल सकती हैं। इसका मतलब साफ है कि विजय की लोकप्रियता खासकर युवाओं में तो दिख रही है, लेकिन उसे सीटों में बदलना अभी चुनौती बना हुआ है।

छोटी पार्टियों में Naam Tamilar Katchi को करीब 4.9% वोट मिल सकते हैं, लेकिन सीटें मिलने की संभावना बेहद कम है।


दूसरे सर्वे में भी DMK की बढ़त, क्या तय हो गई वापसी?

दिलचस्प बात यह है कि एक और पोल ट्रैकर सर्वे में भी DMK गठबंधन की स्थिति मजबूत ही दिखाई गई है। इस सर्वे के अनुसार DMK+ को 172 से 178 सीटें और करीब 42.7% वोट मिल सकते हैं। वहीं TVK को 19% वोट और 6 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि DMK को अपने विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है। दूसरी तरफ AIADMK और TVK के बीच वोट बंटने से मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया है।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होना है और नतीजे मई में आएंगे। फिलहाल सर्वे DMK की वापसी का संकेत दे रहे हैं, लेकिन आखिरी फैसला जनता के वोट से ही होगा। अब नजर इस बात पर है कि क्या Vijay अपनी स्टार पावर को वोट में बदल पाएंगे या फिर M. K. Stalin एक बार फिर सत्ता पर काबिज होंगे।

news desk

Recent Posts

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…

7 minutes ago

अभिजीत दीपके ने रोका आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

15 minutes ago

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

1 hour ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

2 hours ago