Trending News

साउथ दिल्ली में डबल मर्डर! पड़ोसी ने प्रॉपर्टी डीलर पिता-बेटे को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर दंग रह गये लोग

देश की राजधानी का सबसे सुरक्षित माना जाने वाला इलाका चितरंजन पार्क (CR Park) गुरुवार शाम चीखों से गूंज उठा। साउथ दिल्ली के तारा अपार्टमेंट्स में एक खूनी खेल खेला गया, जहाँ महज चंद रुपयों के विवाद ने एक ही झटके में हंसता-खेलता परिवार तबाह कर दिया। एक पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही पड़ोस में रहने वाले पिता और बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

तारा अपार्टमेंट्स के एक फ्लैट में जब लोग शाम की चाय पी रहे थे, तभी आरोपी असद ने मृतक राकेश सूद के घर पर दस्तक दी। राकेश और उनका बेटा करण सूद, जो प्रॉपर्टी डीलिंग के बिजनेस से जुड़े थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके घर आया यह शख्स मौत लेकर आया है।

शुरुआत बहस से हुई, लेकिन चंद मिनटों में ही असद ने आपा खो दिया। उसने अपने पास छिपे धारदार हथियार से पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई राहुल को भी उसने नहीं बख्शा और उसे लहुलुहान कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस का एक्शन


रात करीब 9:30 बजे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आई एक कॉल ने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों को हिला दिया। डॉक्टरों ने राकेश और करण सूद को मृत घोषित कर दिया था।
साउथ दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी असद को दबोच लिया। पुलिस अब अपार्टमेंट के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमले की पूरी क्रोनोलॉजी को समझा जा सके।

news desk

Recent Posts

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

20 minutes ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

45 minutes ago

शिवा शर्मा डेथ केस: आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश, वायरल ऑडियो में धमकी देने का कथित दावा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…

1 hour ago

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, जानिए किसे मिलेगा 25% छूट का फायदा?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…

2 hours ago

ICU में भर्ती JDU नेता नीरज कुमार, अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत

बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…

2 hours ago