एडवेंचर और लग्जरी बाइक्स के शौकीनों के लिए BMW Motorrad ने इंडियन मार्केट में एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी मोस्ट-अवेेटेड बाइक BMW F450 GS को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक सिर्फ अपनी पावर के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ERC (Easy Ride Clutch) टेक्नोलॉजी के लिए सुर्खियां बटोर रही है।
BMW F450 GS का डिजाइन इसकी बड़ी बहनों (R1300 GS और F900 GS) जैसा मस्कुलर और प्रीमियम है। लेकिन असली जादू इसके वजन में है महज 178 किलोग्राम। यह वजन इसे Royal Enfield Himalayan और KTM 390 Adventure जैसी बाइक्स से भी हल्का और चलाने में कहीं ज्यादा ‘स्मूथ’ बनाता है।
इस बाइक की सबसे बड़ी हाईलाइट इसका ‘ईज़ी राइड क्लच’ (ERC) सिस्टम है। इसमें क्लच लीवर तो दिया गया है, लेकिन राइडर को इसे छूने की भी जरूरत नहीं पड़ती। ट्रैफिक हो या पथरीले रास्ते, आप बिना किसी रुकावट के गियर बदल सकते हैं। हालांकि, यह ‘फ्यूचरिस्टिक’ फीचर फिलहाल सिर्फ इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन ‘GS Trophy’ वेरिएंट में ही मिलेगा।
BMW ने ग्राहकों के बजट और पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे तीन शानदार वेरिएंट्स में पेश किया है:
• बेस वेरिएंट: 4.7 लाख रुपए
• एक्सक्लूसिव वेरिएंट : 4.9 लाख रुपए
• जीएस ट्रॉफी: 5.3 लाख रुपए
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 420cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन है, जो 48 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए इसमें 220 mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों को खिलौना बना देता है।
BMW F450 GS उन राइडर्स के लिए एक परफेक्ट पैकेज है जो कम वजन में ज्यादा पावर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं। इसका क्लचलेस एक्सपीरियंस भारतीय राइडिंग कंडीशन्स में एक रिवोल्यूशन साबित हो सकता है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित 25वीं उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी खेल-कूद प्रतियोगिता 2026…
मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने धारदार प्रदर्शन करते हुए यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर…
लखनऊ। शहीद पथ स्थित मानसरोवर योजना के शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित '46वां शिवानी कप…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के एथलीटों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमकने…
सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर के प्रांगण में आयोजित 'यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप'…
अगर आप पुराने Android स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी…