Trending News

CJI बी.आर. गवई पर जूता उछालने की कोशिश पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई संयम की मिसाल, अवमानना याचिका की खारिज — कहा, ‘ऐसे व्यक्ति को तवज्जो देना…’

नई दिल्ली — सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई थी. अदालत ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को बेवजह महत्व देने की कोई आवश्यकता नहीं है.

न्यायाधीश ने कहा- ‘हम वही दृष्टिकोण अपनाएंगे जो मुख्य न्यायाधीश ने स्वयं दिखाया है’

मुख्य न्यायाधीश गवई की ओर जूता उछालने की कोशिश राकेश किशोर नाम के एक वकील ने की थी, जिसे मौके पर ही सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया था. इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा, ‘राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने का अर्थ होगा कि हम उसे तवज्जो दे रहे हैं, जबकि वह इसके लायक नहीं है.’

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने टिप्पणी की, ‘ऐसे लोगों की न्याय व्यवस्था में कोई जगह नहीं है. अवमानना का केस चलाना उसे अनावश्यक महत्व देना होगा. हम वही दृष्टिकोण अपनाएंगे जो मुख्य न्यायाधीश ने स्वयं दिखाया है.’

दरअसल, मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने घटना के बाद कहा था कि उन्हें इस कृत्य से कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कदम न उठाने का निर्णय लिया था. अदालत ने इसी रुख को ध्यान में रखते हुए मामले को यहीं समाप्त करने का फैसला दिया.

‘कार्यवाई शुरू करना संबंधित न्यायधीश पर निर्भर’- बेंच

बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि अदालत में नारेबाजी या जूता उछालना निश्चित रूप से अवमानना की श्रेणी में आता है, लेकिन यह तय करना संबंधित न्यायाधीश पर निर्भर करता है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाए या नहीं. अंत में न्यायालय ने कहा कि इस मामले को भूल जाना चाहिए.

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

15 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

15 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

16 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

18 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

20 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

21 hours ago