Trending News

सुल्तानपुर : पहले ईंट से वार, फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला—पत्नी और प्रेमी ने मिल कर की पति की बेरहमी से हत्या!

सुल्तानपुर में एक खौफनाक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया. जहां मोहब्बत की जगह हैवानियत ने ले ली. पति-पत्नी और वो की इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी जिसका अंत हुआ मासूम पति की दर्दनाक हत्या के साथ. दरअसल, मामला है धम्मौर थानाक्षेत्र का, जहां बीते बुधवार जैतापुर नहर में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. जांच-पड़ताल में सामने आया कि मृतक अमेठी जिले के पीपरपुर थाना इलाके के टिकावर गांव का रहने वाला विनोद कुमार था. जब विनोद के भाई सूरज ने पुलिस को तहरीर दी,  तो शक की सुई गांव के ही सोनू नट की ओर घूमी. जांच गहराई तो पूरा मामला खुलता चला गया और सामने आई एक खौफनाक साजिश, जिसमें पत्नी बनी साजिशकर्ता और प्रेमी बना कातिल.

पत्नी ने रची थी साजिश

पुलिस जब विनोद की पत्नी रामरती से सख्ती से पूछताछ करने लगी, तो सारा राज खुल गया. रामरती ने कबूल किया कि उसके सोनू नट से अवैध संबंध थे. दोनों ने मिलकर विनोद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. साजिश के मुताबिक, सोनू ने विनोद को किसी बहाने से जैतापुर नहर के पास बुलाया. वहां पहले सिर पर ईंट से वार किया  और जब वो नहीं मरा तो ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद लाश को नहर में फेंककर सोनू फरार हो गया.

क्या कहा पुलिस ने ?

एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने इस सनसनीखेज मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी. जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि मृतक की पत्नी रामरती और गांव का ही सोनू नट काफी वक्त से नाजायज़ रिश्ते में थे. दोनों ने मिलकर विनोद को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की, और फिर उसी प्लान के तहत उसे बड़ी बेरहमी से मारा गया. एएसपी ने बताया कि अब दोनों आरोपी रामरती और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में पुख्ता सबूत जुटा लिए गए हैं और आगे की विधिक कार्यवाही पूरी गंभीरता से जारी है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

55 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

1 hour ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

2 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

3 hours ago