अन्य

WhatsApp पर अचानक हजारों अकाउंट हुए ‘Under Review’, 24 घंटे तक बंद हुई सेवाएं; कंपनी ने बताई वजह

नई दिल्ली: भारत समेत कई देशों में सोमवार रात बड़ी संख्या में व्हाट्सऐप यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उनके अकाउंट बिना किसी पूर्व सूचना के 24 घंटे के लिए ‘अंडर रिव्यू’ में चले गए। इस दौरान प्रभावित यूजर्स न तो संदेश भेज सके और न ही ऐप की अन्य सुविधाओं का उपयोग कर पाए। घटना के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं।

स्क्रीन पर दिखा 24 घंटे की समीक्षा का संदेश

प्रभावित यूजर्स की स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन दिखाई दिया, जिसमें बताया गया कि उनके अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस संबंधी जानकारी की समीक्षा की जा रही है। कंपनी के अनुसार यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए होती है कि किसी यूजर ने व्हाट्सऐप की सेवा शर्तों का उल्लंघन तो नहीं किया है।

संदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि सामान्य परिस्थितियों में यह समीक्षा प्रक्रिया 24 घंटे के भीतर पूरी कर ली जाती है।

बिना चेतावनी अकाउंट समीक्षा में जाने से बढ़ी नाराजगी

कई यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने केवल आधिकारिक व्हाट्सऐप ऐप का ही उपयोग किया था, इसके बावजूद उनका अकाउंट समीक्षा के लिए रोक दिया गया। कुछ लोगों ने कहा कि उनका कारोबार पूरी तरह व्हाट्सऐप पर निर्भर है, ऐसे में अचानक सेवाएं बंद होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया मंच एक्स समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर भी यूजर्स ने सवाल उठाए कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके अकाउंट समीक्षा के दायरे में क्यों लाए गए।

कंपनी ने दी सफाई

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि कंपनी अपनी सेवा के दुरुपयोग को रोकने और अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर खातों पर कार्रवाई करती है।

प्रवक्ता ने कहा कि कुछ मामलों में कंपनी से गलती भी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जाता है, ताकि प्रभावित यूजर्स दोबारा सामान्य रूप से चैटिंग कर सकें।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्लेटफॉर्म की सुरक्षा बनाए रखने और दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से ऐसी समीक्षा प्रक्रिया समय-समय पर की जाती है।

रात करीब 8 बजे शुरू हुई समस्या

यूजर्स के मुताबिक यह समस्या सोमवार रात करीब 8 बजे भारतीय समयानुसार शुरू हुई। भारत के अलावा कई अन्य देशों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आईं। समीक्षा के दौरान प्रभावित यूजर्स व्हाट्सऐप की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाए, जिससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक संचार दोनों प्रभावित हुए।

हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह स्थिति किसी तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम थी या फिर बड़े स्तर पर चलाए गए सुरक्षा जांच अभियान का हिस्सा।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

15 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

16 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

16 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

18 hours ago