Trending News

हिमाचल में बारिश का कहर! 109 सड़कें बंद, 54 साल पुराना पुल बहा; कई इलाकों में भूस्खलन से बढ़ा संकट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। राज्य में मानसून के चलते भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और तेज बहाव की घटनाओं के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में इस सीजन अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।

भूस्खलन से स्कूल भवन ढहा

कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आने से प्राथमिक पाठशाला पांकवा का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के कारण स्कूल के समीप स्थित एक मकान भी खतरे की जद में आ गया है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

54 साल पुराना पुल तेज बहाव में बहा

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में बाता नदी पर वर्ष 1962 में बना पुराना पुल सोमवार दोपहर तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पुल पर वाहनों की आवाजाही पहले ही रोक दी थी। हालांकि, छह वर्ष पहले पुराने पुल के समानांतर बनाए गए नए पुल के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित नहीं हुआ।

पूरे राज्य में 109 सड़कें बंद

भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के चलते हिमाचल प्रदेश में कुल 109 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सबसे अधिक सड़कें मंडी जिले में प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा कुल्लू में 39, सिरमौर में 8, शिमला और चंबा में 6-6, कांगड़ा में 5 तथा ऊना जिले में 2 सड़कें बंद हैं।

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार सोमवार शाम तक 30 पेयजल योजनाएं और 6 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ा है।

अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा, 5 अगस्त को कांगड़ा और चंबा तथा 6 अगस्त को बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला में भारी बारिश की संभावना है।

शिमला स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य में अगले चार से पांच दिनों तक सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रह सकती है। उनके अनुसार 3 से 7 अगस्त के बीच अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल राज्य के लिए अचानक बाढ़ को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

10 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

12 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

12 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

13 hours ago