Trending News

NEET में सिर्फ 166 अंक आने से टूटी छात्रा, सुसाइड नोट में छलका दर्द… ‘आपने मेरे लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया, लेकिन मैं हार गई’

अहिल्यानगर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका स्थित जलालपुर गांव में NEET परीक्षा के परिणाम के बाद एक छात्रा की कथित आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया है। मृतक छात्रा की पहचान अंकिता सांगले के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक मिलने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

परिवार के मुताबिक, अंकिता को NEET परीक्षा में 166 अंक मिले थे। परिणाम आने के बाद से वह बेहद निराश रहने लगी थी। रविवार शाम करीब 4:30 बजे वह पढ़ाई के लिए अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अन्ना सांगले की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु (एडी) का मामला दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मानसिक पीड़ा का जिक्र किया है।

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

सुसाइड नोट में अंकिता ने लिखा कि परिवार ने हमेशा उसका साथ दिया, लेकिन वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। उसने लिखा कि मां ने हर मुश्किल में दोस्त की तरह साथ दिया और भाई ने माता-पिता से भी बढ़कर उसका ख्याल रखा।

नोट में उसने स्पष्ट लिखा कि उसकी मौत के लिए परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है। उसने लिखा कि NEET की तैयारी के दौरान परिवार ने उसके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और सभी की उम्मीदें पूरी नहीं कर पाई।

अंकिता ने अपने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने की भी अपील की और कहा कि उन्हें किसी चीज की कमी न होने देना।

सांसद ने परिजनों से की मुलाकात

घटना के बाद एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसद नीलेश लंके जलालपुर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में आई गड़बड़ियों ने छात्रों पर गंभीर मानसिक दबाव बनाया है।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

नीलेश लंके ने मांग की कि अंकिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों और NEET पेपर लीक मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। उनका कहना था कि अंतिम परीक्षा से पहले हुए मॉक टेस्ट और अन्य परीक्षाओं में अंकिता का प्रदर्शन बेहतर रहा था, लेकिन अंतिम परिणाम के बाद वह गहरे सदमे में चली गई।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की मौत के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

AI की जंग में अमेरिका को चीन से कितनी बड़ी चुनौती? एक के पास दुनिया के सबसे ताकतवर मॉडल, दूसरा बना रहा पूरी टेक्नोलॉजी मशीन!

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच मुकाबला…

3 hours ago

बुलेट उठाइए और निकल पड़िए हिमाचल की इन वादियों में! घुमावदार सड़कें, घने जंगल और झरने… गुशैणी में क्या-क्या है खास?

नई दिल्ली: शहरों की भागदौड़, ट्रैफिक और शोर-शराबे से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच…

5 hours ago

रश्मिका को ‘तमिल एक्ट्रेस’ कहकर घिरे जावेद अख्तर, फिर खुद मानी गलती! ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस के समर्थन में क्या बोले थे शायर साहब?

मुंबई: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हिंदी उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग…

5 hours ago

SIR पर घिरे चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए’! फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र पर क्या दी सफाई?

नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच…

5 hours ago

Microsoft में 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर! AI पर भारी निवेश की तैयारी, किन विभागों पर पड़ेगा असर?

बेंगलुरु: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से निवेश कर रही दिग्गज टेक कंपनी…

5 hours ago

ट्रंप ने ‘जिहादी’ कहा, अब्दुल अल-सैयद बन सकते हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर! 3 नवंबर को किसके हाथ लगेगी बाजी?

वॉशिंगटन: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले मिशिगन की सीनेट सीट को लेकर सियासी घमासान…

5 hours ago